मुख्यमंत्री साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात, CM निर्विरोध बने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष

Chief Minister Sai and BJP State President Kiran Dev listened to the thoughts of the Prime Minister CM became the President of Chhattisgarh Olympic Association unopposed

मुख्यमंत्री साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात, CM निर्विरोध बने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष

CM निर्विरोध बने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया. राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष आमसभा की बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार अग्रवाल ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की. इसी तरह मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल सहित कुल 10 लोग छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष के रुप में निर्विरोध निर्वाचित हुए. रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र सौंपा.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल को आगे ले जाने के लिए हम सभी पूरी टीम भावना के साथ काम करेंगे. छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. हमारी सरकार राज्य में खेल को बढ़ावा देने के साथ ही अधोसंरचना विकास और खिलाड़ियों के हित में लगातार फैसले ले रही है.
हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक में खेलें और मेडल जीत कर लाएं. संघ के सभी पदाधिकारियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी जाए और उस अंचल में जो खेल लोकप्रिय हैं. उसे बढ़ावा देने की दिशा में काम हो. नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी किसी ने किसी रूप में खेल और इसकी प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े हैं. ऐसे में आप सभी के दीर्घ अनुभव का लाभ प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा।
इसी क्रम में उपाध्यक्ष हेतु सर्व श्री बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, विजय बघेल, हिमांशु द्विवेदी, संजय पिल्ले, गजराज पगारिया, शरद शुक्ला, रमेश कुमार श्रीवास्तव और सुनील कुमार अग्रवाल और महासचिव के पद पर विक्रम सिंह सिसोदिया निर्वाचित हुए. इसी तरह संयुक्त सचिव राम जाखड़, आर. राजेन्द्रन, मोहम्मद अकरम खान, मनीष श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह रघुवंशी, मनोज कुमार अग्रवाल और समीर खान को निर्विरोध चुना गया. संजय मिश्रा संघ के कोषाध्यक्ष चुने गए. इसके साथ ही ओलंपिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य के रुप में 12 लोगों को भी र्निविरोध चुना गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

मुख्यमंत्री साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने निवास कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक गोमती साय, विधायक भैया लाल राजवाड़े, युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमलचंद्र भंजदेव, पद्मश्री सुनील जोगी सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में आज उन्होंने अपने अमेरिका प्रवास, एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर रोज एक पेड़ लगाने का संकल्प लेने वाले तेलंगाना के के एन राजशेखर, संथाली भाषा को सहेजने के लिए रामजीत टुडू के प्रयासों, औषधीय पौधों को संरक्षित करने के लिए मदुरै की रहने वाली शिक्षिका शुभाश्री के योगदान का जिक्र किया। उन्होंने आधुनिक समय में प्रतिदिन परिवर्तित हो रहे नेचर ऑफ़ जॉब  का जिक्र करते हुए गेमिंग एनीमेशन, फ़िल्म मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, बैंड्स और कम्युनिटी रेडियो से जुड़े युवाओं को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पहल ‘क्रिएट इन इंडिया’ से जुड़ने की अपील की. इससे इन विधाओं से जुड़े लोग अपनी क्रिएटिविटी सभी के सामने ला सकेंगे. क्रिएट इन इंडिया के तहत 25 विविध चैलेन्ज इसमें शामिल किये गए हैं.

जगदलपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रणाम किया. इसके बाद प्रत्येक भारतवासी को अनोखी उर्जा प्रदान करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव ने बूथ क्रमांक 131 छुरा जिला गरियाबंद में श्रवण किया. नवाचारों के लिए प्रेरणात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया.

गरियाबंद : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव रविवार को गरियाबंद जिले के छुरा नगर में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने छुरा के बुथ क्रमांक 131 में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 129 वी कड़ी का श्रवण किया. इसके बाद उन्होंंने भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए. इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छुरा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका मानस मंदिर पास आतिशबाजी और फुलमाला से जोशीला स्वागत किया। इस अवसर महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, रायपुर संभाग सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला सह प्रभारी किशोर महानंद, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय भी उनके साथ मौजूद थे.
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष चिरंजीव देवांगन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केशरी ध्रुव, नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, उपाध्यक्ष रिंकू सचदेव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती तोकेश्वरी मांझी, मंडल अध्यक्ष पीलूराम यादव, भाजपा आईटीसेल जिला संयोजक सागर मयाणी, आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक राकेश शर्मा, देवश्री सिन्हा, महामंत्री रामलाल कुलदीप, शिवशंकर जायसवाल, अजय दीक्षित, पाण्डुका मंडल अध्यक्ष संदीप पाण्डेय, सोमप्रकाश साहू, थानसिंह कंवर, इमरान अली, पार्षद मीना चन्द्राकर, चित्ररेखा ध्रुव, रजनी लहरे, भारती सोनी, शाला समिति के अध्यक्ष अनिता सिन्हा, शंकर सेन, शक्तिकेन्द्र प्रभारी नारायण सिन्हा, थानेश्वर कंवर रमेश सिन्हा, संतोषी साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संग राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति की करेंगे समीक्षा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रात नई दिल्ली रवाना हुए. वे आज 30 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी. बैठक में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और राज्य के लोक निर्माण विभाग, राजस्व, खनन और वन विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb