दुधमुंही मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा, पानी के ड्रम में मिला शव, हत्या का आरोप, आरोपी नाबालिग माता-पिता गिरफ्तार
Shocking revelation in the case of the suspicious death of an infant girl; body found in a water drum; murder alleged; minor parents arrested.
सक्ती : सक्ती क्षेत्र में तीन माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस की शुरुआती जांच में बच्ची की हत्या किए जाने और घटना में उसके नाबालिग माता-पिता की संलिप्तता सामने आई है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद घर में सो गए थे. रात करीब दो बजे बच्ची के पिता ने स्वजन को बताया कि उनकी तीन महीने की बच्ची बिस्तर से गायब है. इसके बाद स्वजन और आसपास के लोगों ने घर, आंगन और आसपास के इलाके में बच्ची की तलाश किया. लेकिन उसका पता नहीं चला.
अगली सुबह करीब 7:30 बजे बच्ची की दादी पानी लेने आंगन में गईं. इसी दौरान उनकी नजर पानी से भरे ड्रम पर पड़ी. ड्रम के अंदर बच्ची का शव मिलने से घर में हड़कंप मच गया.
इस मामले की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर पंचनामा कार्रवाई की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और मिले सबूतों की बारीकी से जांच शुरु की.
इस दौरान बच्ची के माता-पिता की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उनसे पूछताछ की गई. पुलिस के मुताबिक पूछताछ और मिले सबूतों के आधार पर दोनों की संलिप्तता सामने आई. शुरुआती जांच में बच्ची के जन्म के बाद से बार-बार बीमार रहने और उसके इलाज में होने वाले खर्च की वजह से परिवार पर आर्थिक और मानसिक दबाव होने की बात सामने आई है. हालांकि हत्या की असल वजह और घटना की हालात की डिटेल जांच जारी है.
बीमारी और आर्थिक परेशानी की बात भी आई सामने
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्ची जन्म के बाद से ही बार-बार बीमार रहती थी. उसके इलाज को लेकर परिवार परेशान था. आर्थिक परेशानी और बच्ची की बीमारी की वजह से माता-पिता के तनाव में रहने की बात भी जांच में सामने आई है. पुलिस ने इसी दिशा में घटना के वजह की भी पड़ताल की. मिले सबूतों और पूछताछ के आधार पर बच्ची के माता-पिता की भूमिका सामने आने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



