पार्षद प्रत्याशी ने विधायक प्रणव मरपच्ची पर लगाया गोली मारने की धमकी देने का आरोप, मांगी सुरक्षा, पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार

Councilor candidate accused MLA Pranav Marpacchi of threatening to shoot, asked for security, appealed to the police for justice

पार्षद प्रत्याशी ने विधायक प्रणव मरपच्ची पर लगाया गोली मारने की धमकी देने का आरोप, मांगी सुरक्षा, पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही जिले के स्थानीय विधायक प्रणव मरपच्ची पर चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगा है. वार्ड क्रमांक 2 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी संतोष कुमार केवट ने विधायक पर यह आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. घटना के बाद उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग भी की है.
संतोष केवट का कहना है कि वह अपने सहयोगियों राजू केवट और रामेश्वर सोनी के साथ निर्दलीय अध्यक्ष पद प्रत्याशी (गिलास छाप) के समर्थन में प्रचार कर रहे थे. इसी दौरान विधायक प्रणव मरपच्ची वहां पहुंचे और उन्हें गोली मारने की धमकी दी. विधायक मरपच्ची ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है. उन्होंने कहा कि शिकायत में दर्ज तारीख 8 फरवरी से ही साफ है कि यह चुनावी माहौल में रची गई साजिश है.
केवट का कहना है कि घटना के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में दहशत का माहौल है. लेकिन वे चुनाव प्रचार जारी रखे हुए हैं. उन्होंने निष्पक्ष जांच और इंसाफ की मांग की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI