गर्भवती गाय की पीट-पीटकर हत्या, बाड़ी में घुसी तो युवक ने पत्थर-डंडे से किया हमला, आरोपी श्याम मानिकपुरी गिरफ्तार
Pregnant cow beaten to death when she entered the barn the young man attacked her with stones and sticks accused Shyam Manikpuri arrested
बिलासपुर : बिलासपुर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने गाय की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि गाय गर्भवती थी. इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई. जिसका फूटेज भी सामने आया है. यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 14 अगस्त की शाम को सिरगिट्टी क्षेत्र निवासी आरोपी युवक श्याम मानिकपुरी के बाड़ी में एक गर्भवती गाय घुस गई थी. जिससे नाराज युवक ने गौवंश को लाठी, डंडे और पत्थरों से मारा. घटना में घायल गाय की तड़प-तड़पकर मौत हो गई. इस घटना को लेकर गौ सेवकों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



