होटल कारोबारी के ढाबे में आधी रात चाकूबाजी कर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Deadly attack by stabbing in hotel businessmans dhaba at midnight police arrested 5 accused including a minor
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में एक होटल चलाने वाले व्यवसायी दिलीप निर्मलकर व उसके पिता राजकुमार निर्मलकर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. यह घटना 10 सितंबर की रात को हुई. जब दिलीप और उसके पिता राजकुमार निर्मलकर अपने घर में आराम कर रहे थे. रात करीब 10:45 बजे तीन युवक स्कूटी पर पहुंचे और दिलीप के पिता से सामान मांगने लगे. रात का समय होने की वजह से राजकुमार ने सामान देने से मना कर दिया. इसके फौरन बाद तीनों युवकों ने दिलीप और उनके पिता के साथ मारपीट की और मौके से भाग गए. कुछ समय बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ हथियार और डंडे लेकर लौटे. उन्होंने दिलीप और उनके पिता पर जानलेवा हमला किया और फरार हो गए. इस घटनाक्रम के बाद दिलीप ने सकरी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. जिस मामले में सकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की. जिसमें उन्होंने जुर्म को अंजाम देना कबुल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने धारदार हथियार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की. सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. वहीं एक नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह में भेजा गया.
प्रार्थी दिलीप निर्मलकर पिता राजकुमार निर्मलकर उम्र 30 साल निवासी लोखंडी ने 10 सितम्बर 2024 की रात में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम लोखंडी में रोड किनारे होटल का कारोबार करता है. रात करीब 10:45 बजे एक्टिवा सवार तीन लड़कों द्वारा उसके घर के सामने का दरवाजा जोर-जोर से खटखटा रहे थे. प्रार्थी का पिता राजकुमार निर्मलकर बाहर निकला तो आरोपियों द्वारा होटल का सामान मांगा गया. रात होने की वजह से सामान देने से मना करने पर एक्टिवा सवार तीनों लड़कों द्वारा प्रार्थी और उसके पिता राजकुमार निर्मलकर को मां बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. प्रार्थी एवं उसके पिता के द्वारा बीच बचाव करने पर उक्त तीनों लड़के धमकी देते हुए वहां से चले गए और कुछ देर बाद अपने अन्य साथियों को साथ लेकर तलवार लाठी डंडा आदि से लैस होकर प्रार्थी के घर में फिर से आकर प्रार्थी तथा उसके पिता राजकुमार निर्मलकर से मारपीट कर चोट पहुंचा कर भाग ग. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना सकरी में जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया था. और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
इस मामले की पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक हेमंत आदित्य , सहायक उप निरीक्षक जीवन साहू , प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप,चोला राम पटेल, आरक्षक विनेंद्र कौशिक, रवि शंकर सिरो, सत्यार्थ शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
आरोपी
1. राहुल यादव पिता जनकराम यादव उम्र 20 साल निवासी धुरीपारा मंगला
2. राहुल पटेल पिता राजू पटेल उम्र 19 साल निवासी धुरीपारा मंगला
3. ओमकालेश्वर उर्फ गोदाला पिता नेतराम विश्वकर्मा उम्र 22 साल निवासी शांति चौक मंगला
4. आकाश रजक पिता गणपत रजक उम्र 20 साल निवासी शांति चौक मंगला बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



