प्रधानमंत्री आवास की राशि गबन करने वाले कियोस्क संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सरपंच पति की तलाश जारी

Police arrested the kiosk operator who embezzled the amount of Prime Minister residence search continues for the main accused Sarpanch husband

प्रधानमंत्री आवास की राशि गबन करने वाले कियोस्क संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सरपंच पति की तलाश जारी

बिलासपुर : पुलिस ने बिलासपुर जिले में मस्तूरी ब्लाक के ग्राम पंचायत सोन में प्रधानमंत्री आवास वितरण में राशि गबन करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. कमीशनखोरी और गबन में शामिल कियोस्क संचालक को गिरफ्तार जेल दाखिल कराया. मामले में फरार मुख्य आरोपी सरपंच पति की तलाश हो रही है. दोनो आरोपियों ने मिलकर हितग्राहियों से 5-5 हजार रुपयों का गबन किया है. महिला सरपंच के खिलाफ भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है.
पचपेढ़ी पुलिस ने सोन में प्रधानमंत्री आवास वितरण में शामिल सरपंच पति और कियोस्क संचालक के खिलाफ बीती रात राशि गबन और भ्रष्टाचार के आरोप में जुर्म दर्ज किया. छानबीन के बाद मामले में कलेक्टर अवनीशरण के आदेश और मस्तूरी एसडीएम के आदेश पर सीईओ जेआर भगत थाना पहुंचकर जुर्म दर्ज कराया.
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि जे आर भगत सीईओ जनपद पंचायत मस्तुरी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया. मामले में ग्राम पंचायत सोन के ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच पति अशोक केवट प्रत्येक हितग्राही से 5000 रुपये वसूली करता है. सरपंच पति के आदेश पर कियोस्क संचालक साबित केवट 20000- 20000 रुपयों पर दस्तखत लेकर हितग्राहियों को सिर्फ 15000 देता है.
बकाया पांच हजार रुपया सरपंच पति के खाते में डालता है.
पूछताछ के दौरान कियास्क संचालक साबित केवट ने बताया कि सरपंच अशोक कैवर्त के खाते में अब तक 13 हितग्राही से 65000 रुपया लेकर डाला है. शिकायत के बाद मामले को जांच में लेकर कियोस्क संचालक आरोपी साबित केवट को गिरफ्तार किया गया. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. बहरहाल मुख्य आरोपी सरपंच पति अशोक केवट फरार है. जल्द ही गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया जाएगा.
गिरफ्तार आरोपी
कियोस्क संचालक साबित कुमार केंवट पिता गजरुराम केंवट उम्र 22 साल जाति केंवट, निवासी ग्राम (संचालक साबित कियोस्क सेंटर सोन)
फरार आरोपी
सरपंच पति अशोक कैवर्त, पिता प्रतापसिंह कैवर्त, उम्र 26 साल जाति कैवर्त, निवासी ग्राम सोन
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb