तेरे बाप का क्या जाता है कहकर आदतन बदमाश ने ऑटो चालक पर किया चाकू से हमला, भिलाई में युवक पर धारदार हथियार से गर्दन में ताबड़तोड़ वार

Saying what will happen to your father, a habitual criminal attacked an auto driver with a knife, in Bhilai, a youth was attacked repeatedly in the neck with a sharp weapon

तेरे बाप का क्या जाता है कहकर आदतन बदमाश ने ऑटो चालक पर किया चाकू से हमला, भिलाई में युवक पर धारदार हथियार से गर्दन में ताबड़तोड़ वार

ऑटो में बैठने को लेकर हुआ विवाद, आरोपी ने ऑटो चालक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला

बिलासपुर : थाना सिविल लाइन अंतर्गत एक बदमाश ने ऑटो ड्राइवर पर चाकू मार दिया. जिससे वह खून से लथपथ होकर घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि कुदुदंड के 27 खोली निवासी सुमन सिंह ठाकुर का बेटा राजा सिंह ठाकुर ऑटो चालक है. वह ऑटो चलाकर अपना परिवार चलाता है. राजा अपना ऑटो घर के पास गली में पार्क करता है. हमेशा की तरह अपने घर कर पास गली में ऑटो पार्क किया था.
जब वह ऑटो चलाने निकला तो ऑटो में मंगला के धुरीपारा निवासी अरविंद पटेल बैठा था. राजा सिंह जब ऑटो निकालने गए तो अरविंद पटेल स्टीयरिंग पर पैर रखकर बैठा था. जब उसने अरविंद को स्टीयरिंग पर पैर रखकर बैठने से रोका तो वह गाली-गलौज करने लगा और कहने लगा कि तेरे बाप का क्या जाता है.
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरु हो गया.
इस दौरान बदमाश अरविंद पटेल ने चाकू निकाल लिया. देखते ही देखते उसने राजा के गले में चाकू से वार कर दिया. जिससे ऑटो चालक की अंतड़ियां बाहर आ गई. वही वह मौके पर ही लहूलुहान होकर घायल हो गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही उसको बचाने घायल राजा की मां और भाई भी मौके पर पहुँचे. जिन्होंने बीच बचाव किया. तब आरोपी अरविंद पटेल मौके से भाग निकला. राजा को अस्पताल में भर्ती कराया.
इस घटना के बाद लोगों ने चाकूबाजी की खबर पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस अरविंद पटेल के खिलाफ धारा 109-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया.और घेराबंदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

भिलाई में युवक पर धारदार हथियार से गर्दन में ताबड़तोड़ वार

दुर्ग/भिलाई : भिलाई के वैशालीनगर थाना क्षेत्र में आपसी रंजीश के चलते एक युवक पर धारदार कटर से हमला कर दिया. युवक के गले में गंभीर चोटें आई है. सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल दुर्ग में रिफर किया गया.
वैशालीनगर थाना पुलिस ने इस मामले में जुर्म दर्ज कर कुछ संदिग्धों को पकड़ा है. और पूछताछ जारी है. मिली जानकारी के थानु यादव उम्र 20 साल निवासी कैम्प-1 भिलाई पर आपसी रंजीश के चलते धारदार हथियार से हमला किया गया है. थानु यादव के गर्दन में गंभीर चोटें आई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI