किसानों से धान खरीदी से किया मना, कृषकों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Farmers refused to buy paddy farmers appealed to the collector Congress delegation warned of violent agitation

किसानों से धान खरीदी से किया मना, कृषकों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

किसानों से धान खरीदी से किया मना, कृषकों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

बिलासपुर : जिला कलेक्टर कार्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर किसान कलेक्टर के पास पहुंचे.
किसानों ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर कहा कि हम सभी किसानो ने सरकारी बीज निगम संस्था सेंदरी और विभिन्न बिज उत्पादक संस्थाओं (प्राइवेट) में बीज उत्पादन के लिए अपने धान का पंजीयन कराया था. इसके बाद वर्तमान में शासकीय आदेशानुसार सेवा सहकारी सोसायटरी द्वारा बीज पंजीकृत किसानों का धान खरीदने के लिए मना किया जा रहा है. और टोकन जारी नही किया जा रहा है.
इसके साथ ही हमारे द्वारा बीज निगम से पंजीयन निरस्त कराया जा चुका है. इसलिए निवेदन है कि उचित मार्गदर्शन कर सभी किसानों का धान खरीदी के लिए उचित कार्यवाही करें.
जानकारी लेने पर अभी तक लिखित में कोई आदेश होने की बात सामने नही आई है. बताया जा रहा है कि उन्हें बताया गया है कि यह आदेश मौखिक रुप से है. आवेदन के दौरान कलेक्टर ने यह मामला उनके संज्ञान में आया है और इस पर आगे चर्चा की जाएगी.
इस तरह से बिना किसी लिखित आदेश के अगर किसानों का धान नही खरीदा जाएगा तो यह समस्या गंभीर हो जाएगी. जिससे किसानों शासन के प्रति आक्रोश उत्पन होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

धान खरीदी केंद्र में किसानों से धोखा, प्रति बोरी 2-3 किलो अतिरिक्त तौलने का मामला उजागर, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

अभनपुर : प्रदेश में धान खरीदी का काम तेजी से चल रहा है. लेकिन इसके साथ ही किसानों के साथ धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं. राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के मानिकचौरी स्थित धान खरीदी केंद्र में किसानों के धान का 4 से 5 किलो एक्स्ट्रा तौलने का मामला सामने आया.
किसानों की शिकायत के बाद कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचकर केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पाया कि खरीदी केंद्र में प्रत्येक बोरी में 2 से 3 किलो एक्स्ट्रा धान तौला जा रहा है. कांग्रेस नेताओं ने इसे किसानों के साथ अन्याय बताया है.
धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उधोराम वर्मा, पंकज शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे. मिली जानकारी के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र में रखे धान के स्टेक से कुछ बोरियों की फिर से तौल करवाई. जिसमें हर बोरी में 2 से 3 किलो एक्स्ट्रा धान मिला.
प्रतिनिधिमंडल ने इसे भाजपा सरकार के संरक्षण में किसान भाइयों के साथ धोखा बताते हुए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए किसान हित में उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी.
बता दें कि सोमवार को मानिकचौरी धान खरीदी केंद्र में किसानों को अंधेरे में रखकर उनका धान प्रति बोरी 4 से 5 किलो एक्स्ट्रा तौले जाने का मामला सामने आया था. इसके बाद किसानों ने खरीदी केंद्र में प्रदर्शन भी किया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI