धमतरी में ई-रिक्शा चालक से मोबाइल झपटने वाला जितेंद्र गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज पांच आपराधिक केस
Jitendra, who snatched a mobile phone from an e-rickshaw driver in Dhamtari, has been arrested and put behind bars; five criminal cases were already registered against the accused.
धमतरी/कुरुद : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने ई-रिक्शा चालक से मोबाइल फोन झपटकर फरार होने वाले आरोपी को बिरेझर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जिसके बाद आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सोनपुर निवासी सागर शर्मा उम्र 28 साल ने चौकी बिरेझर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वह अपने ई-रिक्शा से घर लौट रहा था. इसी दौरान सोनपुर मोड़ के पास वाहन की गति धीमी होने पर एक व्यक्ति दौड़कर आया और उसके हाथ से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गया.
प्रार्थी की शिकायत पर चौकी बिरेझर, थाना कुरुद में जुर्म के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) में जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान संदेही जितेंद्र नवरंगे, उम्र 38 साल निवासी कोड़ेबोड़ तहसील कुरुद जिला धमतरी छत्तीसगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.
आरोपी के बयान के आधार पर उसके कब्जे से प्रार्थी का छीना गया मोबाइल फोन गवाहों की मौजूदगी में विधिवत जब्त किया गया और आरोपी जितेंद्र नवरंगे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए जेएमएफसी न्यायालय, कुरुद में पेश किया गया.
आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं पांच आपराधिक मामले
आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है. उसके खिलाफ थाना अर्जुनी और चौकी बिरेझर में मवेशी तस्करी, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट, मारपीट और सरकारी काम में बाधा सहित कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं. आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए पुलिस द्वारा उसकी डिटेल आपराधिक फाइल तैयार की जा रही है. ताकि नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा सके.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



