मातम में बदली त्योहार की खुशियां, अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आकर दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन लौट रहे स्कूटी सवार चाचा-भतीजे की मौत, ड्राइवर फरार

Festive joy turns to mourning: an uncle and nephew on a scooter, returning from the immersion of a Durga idol, are killed after being struck by an unidentified heavy vehicle; the driver has fled.

मातम में बदली त्योहार की खुशियां, अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आकर दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन लौट रहे स्कूटी सवार चाचा-भतीजे की मौत, ड्राइवर फरार

कोरबा : कोरबा. जिले में विजयादशमी के दिन हिट एंड रन का मामला सामने आया है. अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा करतला थाना क्षेत्र के रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर हुआ है. दोनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है. यह मामला कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र का है.
विसर्जन के बाद लौट रहे थे दोनों युवक
मिली जानकारी के मुताबिक नोनबिर्रा निवासी यशवंत गुप्ता पिता हरि गुप्ता उम्र 24 साल और शुभम गुप्ता उम्र 20 साल एक ही परिवार के थे और रिश्ते में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं., नोनबिर्रा में नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी. मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम पूरा होने के बाद दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटी से पूजा का सामान पंडित के यहां छोड़ने गए थे.
सामान छोड़कर वापस लौटते रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर शाम करीब 4 बजे रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
घर में पसरा मातम
विजयादशमी के दिन हुए इस हादसे ने गुप्ता परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. जिस परिवार में कुछ समय पहले तक नवरात्रि और विसर्जन की गतिविधियां चल रही थीं. वहां अचानक मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. हादसे की खबर मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जरुरी सबूत जुटाए. मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और परिजनों को हादसे की खबर दी गई. पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद भारी वाहन चालक के मौके से फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. ताकि हादसे में शामिल वाहन की पहचान की जा सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb