बस्तर दशहरे में परंपरा के नाम पर बड़ी लापरवाही!, रथ खींचते समय नीचे आया ग्रामीण, हादसे एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत और दूसरे का कटा पैर

Gross negligence in the name of tradition at Bastar Dussehra! A villager fell underneath the chariot while it was being pulled; in the resulting accident, one person died a tragic, on-the-spot death, while another had his leg severed.

बस्तर दशहरे में परंपरा के नाम पर बड़ी लापरवाही!, रथ खींचते समय नीचे आया ग्रामीण, हादसे एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत और दूसरे का कटा पैर

जगदलपुर : बस्तर दशहरे से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. बस्तर दशहरे की 'भीतर रैनी' रस्म के दौरान बुधवार को रथ खींचने के समय एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. इस दर्दनाक हादसे में रथ की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ग्रामीण का पैर कट गया. गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को इलाज के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.
भीतर रैनी रस्म के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को भीतर रैनी की रस्म के दौरान पारंपरिक रूप से विशाल रथ खींचा जा रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित स्थिति के चलते दो ग्रामीण इस भीषण हादसे की चपेट में आ गए. हादसे के बाद रथ खींच रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. एक ग्रामीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि दूसरे ग्रामीण को नाजुक हालत में आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया.
सिविल सर्जन ने की पैर कटने की पुष्टि
महारानी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद ने हादसे में एक ग्रामीण की मौत और दूसरे घायल ग्रामीण का पैर कटने की आधिकारिक पुष्टि की है. इस पारंपरिक और भव्य आयोजन के दौरान हुए इस हृदयविदारक हादसे से बस्तर पहुंचे श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और दशहरा समिति में गहरा शोक और मातम छा गया है. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb