गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन शादी का वादा निभाएं, लड़की को मां बनाकर छोड़ देना पूरी तरह से गलत, राज्यपाल ने दी बड़ी नसीहत

There is nothing wrong with having a girlfriend, but one must honor the promise of marriage; abandoning a woman after making her a mother is completely wrong—the Governor offered this significant piece of advice.

गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन शादी का वादा निभाएं, लड़की को मां बनाकर छोड़ देना पूरी तरह से गलत, राज्यपाल ने दी बड़ी नसीहत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को रिश्तों के प्रति गंभीर होने, उनकी जिम्मेदारी समझने और सबसे पहले आत्मनिर्भर बनने की बड़ी सलाह दी है. लखनऊ स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के सातवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि युवाओं के लिए गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन अगर शादी का वादा किया है तो उसे निभाना भी बेहद जरूरी है.
करियर और आत्मनिर्भरता को दें प्राथमिकता
राज्यपाल ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि रिश्तों में ईमानदारी और समय की समझ होना जरुरी है. उन्होंने कहा कि युवाओं को सबसे पहले अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए ताकि वे भविष्य में किसी परिवार की जिम्मेदारी उठाने में सक्षम हो सकें.
कम उम्र के रिश्तों और मातृत्व पर चिंता व्यक्त
कम उम्र के रिश्तों और मातृत्व पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि 13-14 साल की नाजुक उम्र में किसी लड़की को मां बनाकर छोड़ देना पूरी तरह से गलत और अमानवीय है. युवाओं को अपने हर फैसले और उसके नतीजों के प्रति पूरी तरह जवाबदेह होना पड़ेगा.
प्रेम विवाह और अपने पारिवारिक जीवन का साझा किया अनुभव
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्पष्ट किया कि वह प्रेम विवाह के खिलाफ नहीं हैं,. उन्होंने कहा, “मैं लव मैरिज के खिलाफ नहीं हूं, आप जरुर प्रेम विवाह करिए, लेकिन शादी का वादा किया है तो उसे निभाइए भी. मगर शादी तभी कीजिए जब आप पूरी तरह आत्मनिर्भर हो जाएं. इस दौरान उन्होंने अपने बेटे का उदाहरण साझा करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “मैंने अपने बेटे से भी कहा था कि अगर तुम्हें कोई लड़की पसंद आए तो बता देना. मैं शादी करवा दूंगी. लेकिन उसे कोई पसंद ही नहीं आई.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb