आम आदमी को महंगाई का एक और झटका, गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये और पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, रात 12 बजे से हो गया लागू
Another blow of inflation to the common man, gas cylinder price increased by Rs 50 and petrol and diesel prices increased, implemented from 12 midnight
आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. मोदी सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि की है. एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की वृद्धि हुई है. यह वृद्धि उज्जवला गैस सिलेंडर पर भी लागू होगी. पहले उज्जवला गैस सिलेंडर 503 रुपये में मिला करते थे. जो अब 553 रुपये में मिलेंगे. वहीं आम एलपीजी सिलेंडर के दाम 803 रुपये की जगह 853 रुपये हो गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
मंगलवार से पेट्रोल-डीजल के दामों में 2 रुपये की बढ़ोतरी हो गई. क्योंकि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है. सरकार ने यह फैसला वैश्विक तेल कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और ट्रंप प्रशासन की तरग से जवाबी टैरिफ के ऐलान के बीच लिया गया है. नए दाम रात 12 बजे से ही लागू हो गए.
सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. सरकार की तरफ से जैसे ही यह अधिसूचना जारी की गई, खबर आने लगी कि पेट्रोल-डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी कर दी गई. ये एक्साइज ड्यूटी सीधे तौर पर आम आदमी की जेब पर बोझ डाल सकती है.
हालांकि नोटिफिकेशन जारी करने के आंधे घंटे बाद ही मोदी सरकार की इस पर सफाई भी आई है. सरकार ने साफ किया कि इससे पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे. इसे कच्चे तेल की घटी कीमतों से एडजस्ट किया जाएगा. उद्योग जगत के सूत्रों की मानें तो खुदरा कीमतों में बदलाव की संभावना नहीं है. बढ़े हुए उत्पाद शुल्क को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के साथ समायोजित किए जाने की संभावना है. जो अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में गिरावट के कारण जरुरी थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
राहुल गांधी ने कसा तंज, पीएम ने ‘टैरिफ’ के जवाब में बढ़ाया पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर का दाम
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क और रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर अमेरिकी शुल्क (टैरिफ) का करारा जवाब दिया है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बीच सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क दो-दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया.
एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. हालांकि इस आदेश में यह नहीं बताया गया है कि उत्पाद शुल्क में वृद्धि का पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर किस तरह का असर देखने को मिलेगा. सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपये की बढ़ोतरी की है.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘आखिरकार मोदी जी ने दिया टैरिफ का करारा जवाब! पेट्रोल-डीज़ल पर कर और गैस सिलेंडर का दाम और बढ़ा दिया. महंगाई से त्रस्त जनता को सरकारी लूट का एक और तोहफ़ा पकड़ा दिया.’’
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित एक पोस्ट में कहा, ‘‘वाह मोदी जी वाह। मई 2014 के मुक़ाबले अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की क़ीमत में 41% की गिरावट आई है. लेकिन आपकी लुटेरी सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम कम करने के बजाय दो-दो रुपये उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है.’
उन्होंने आरोप लगाया, ‘टैरिफ़ नीति पर कुंभकर्णी नींद से शेयर बाज़ार में छोटे-बड़े निवेशकों के, एक झटके में 19 लाख करोड़ रुपये स्वाहा होने से आपको चैन नहीं मिला होगा. इसलिए आपकी सरकार जले पर नमक छिड़कने आ गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
छत्तीसगढ़ के इन शहरों के फ्यूल के रेट
रायपुर में पेट्रोल 102.45 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
रायगढ़ में पेट्रोल 103.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
महासमुन्द में पेट्रोल 103.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.69 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
बीजापुर में पेट्रोल 106.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कांकेर में पेट्रोल 103.92 रुपये और डीजल 96.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
धमतरी में पेट्रोल 102.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
जशपुर में पेट्रोल 104.02 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.98 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोरबा में पेट्रोल 102.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है



