छत्तीसगढ़ में सूरजपुर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A young man died a painful death in a drug de-addiction center in Surajpur, Chhattisgarh, police arrested 9 accused and sent them behind bars

छत्तीसगढ़ में सूरजपुर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

सूरजपुर : नशा से मुक्ति दिलाने के नाम पर न जाने कितने एनजीओ नशा मुक्ति केंद्र खोलकर मासूम लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. एक मामला छत्तीसगढ़ जिला सूरजपुर के बाजार पारा स्थित नशा मुक्ति केंद्र का है. जहां पांच दिन पहले नशा छुड़ाने के लिए एक ग्रामीण को एडमिट किया गया. जहां कल देर रात उसकी मौत हो गई. मृतक के शरीर में चोट के कई गंभीर निशान मिली. इस मामले में पुलिस ने  एक नाबालिग समर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 7 अप्रेल 2025 को ग्राम तेजपुर पोड़ी थाना सूरजपुर निवासी वर्षा पति विजय कुमार ने थाना सूरजपुर में खबर दिया कि 26 मार्च 2025 को अपने पति विजय कुमार को नशा मुक्ति केन्द्र सूरजपुर में भर्ती की थी. 29 मार्च 2025 को अस्पताल से खबर मिली कि विजय कुमार का तबियत खराब है अस्पताल आ जाओ जहां पहुंचने पर जानकारी मिली की पति की मौत हो गई है. इस खबर  पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा के बाद पीएम कराया गया. 
मामले की खबर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने मामले की बारीकी से सभी पहलुओं पर जांच करने के निर्देश दिया. थाना सूरजपुर पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान वारिशान एवं गवाहों के बयान लिए और मृतक के पीएम रिपोर्ट और नशा मुक्ति केन्द्र में लगे सीसीटीव्ही फुटेज और इकठ्ठा सबूतों से पाया गया कि मृतक विजय कुमार की मौत मारपीट करने की वजह से होने पर अपराध क्रमांक 171/2025 धारा 103, 191(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.
इस मामले की जांच के दौरान आरोपी  के खिलाफ जुर्म का सबूत पाए जाने पर 8 आरोपियों को पकड़ा गया. पूछताछ पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबुल किया. जिसके बाद इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया वहीं मामले के 1 नाबालिग बालक को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया. इस कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे व उनकी टीम सक्रिय रही.
(1) विरेन्द्र पिता रामाधार अगरिया उम्र 23 साल ग्राम भुलंगा, थाना लुण्ड्रा जिला सरगुजा
(2) तेन्जींग छंगपा पिता स्व सावोथर छंगपा तिब्बती उम्र 43 साल निवासी मैनपाठ लुरैना थाना कमलेश्वरपुर जिला सरगुजा
(3) राजदेव तिवारी पिता स्व रमेश तिवारी उम्र 21 साल ग्राम प्रतापपुर, थाना महुआडांड जिला लातेहार झारखण्ड
(4) संतोष गोस्वामी पिता केश्व गोस्वामी उम्र 25 साल ग्राम जिगना थाना मोहनिया जिला भभूआ बिहार
(5) कृष्णा कुमार प्रजापति पिता साधुराम उम्र 38 साल ग्राम नावापारा, चौकी करंजी
(6) मनोज कुमार कर्ष पिता संतू कर्ष उम्र 27 साल चर्चा कालरी, थाना चर्चा जिला कोरिया
(7) लक्ष्मी प्रसाद पिता रुप विसेन उम्र 24 साल ग्राम नमदगिरी, थाना सूरजपुर
(8) अमित तिग्गा पिता स्व तारासिरूयूब तिग्गा उम्र 39 साल ग्राम ढोढीबहार थाना कासाबेल जिला जशपुर
(8) एक नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB