रुपए नहीं देने पर बुजुर्ग मालिक को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी नौकर संतुराम को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Elderly owner killed for not paying money, police arrested accused servant Santram and sent him behind bars

रुपए नहीं देने पर बुजुर्ग मालिक को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी नौकर संतुराम को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में युवक ने रुपए नहीं देने पर बुजुर्ग मालिक की हत्या कर दी. सोमवार को बुजुर्ग की लाश उसके घर में मिली थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मोहनपुर का रहने वाला राम सुखेन शर्मा उम्र 70 साल घर में अकेले रहकर किराना दुकान का संचालन करता था. जिसकी लाश सोमवार को घर में मिली. जिसके बाद मृतक के छोटे भाई रामनिवास शर्मा उम्र 58 साल निवासी खम्हार ने मामले की खबर पुलिस को देते हुए हत्या का शक जताया. ऐसे में खबर मिलते ही थाना प्रभारी विजय चेलक ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और जप्ती योग्य सबूतों को इकठ्ठा किया. मृतक के शरीर पर गाल, कंधे और गर्दन में चोट के साफ़ निशान पाए गए. जिससे हत्या की आशंका और प्रबल हुई.
और शार्ट पीएम में हत्या का खुलासा हुआ. जिसके बाद पुलिस को पता चला कि दुकान में काम करने वाला संतुराम यादव मौके पर नहीं है. सबसे पहले पुलिस को उस पर शक हुआ. ऐसे में पुलिस ने उसे गांव में खोजकर हिरासत में लिया और पूछताछ की.
संतुराम पहले टालमटोल करने लगा. लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. युवक ने बताया कि वह रविवार को बुजुर्ग से 800 रुपए उधार मांगकर गया था. इसके बाद वह फिर से रुपए की मांग करने लगा. लेकिन बुजुर्ग ने रुपए नहीं दिए. तब संतुराम रात के समय उसके घर में घुसा और बांस के डंडे, लात-घूसों से उसकी पिटाई कर हत्या कर दी. इसके बाद संतुराम घर में रखे करीब 40 हजार रुपए लेकर फरार हो गया.
पुलिस ने आरोपी संतुराम यादव पिता बालक राम यादव 25 साल निवासी ग्राम मोहनपुर थाना लैलूंगा को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से नकद 27 हजार 500 रुपए जब्त किए हैं. आरोपी संतुराम यादव के खिलाफ हत्या और लूट का जुर्म दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB