नशे में दौड़ाई पल्सर बाइक, गिरते ही फटा सिर, दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की गई जान, इधर आर्मी जवान ने स्कॉर्पियो से युवक को रौंदा, मौत
Drunk man drove Pulsar bike, head broke as soon as he fell, young man died in a painful road accident, on the other side an army soldier ran over a young man with a Scorpio, death
नशे में दौड़ाई तेज रफ़्तार पल्सर बाइक, गिरते ही फटा सिर, दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की गई जान
सरगुजा : पत्थलगांव-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ. जहां नशा और रफ्तार युवक सुलेश मांझी की मौत का कारण बन गया. पल्सर सवार युवक तेज रफ्तार में बेरीकेट्स को टक्कर मारते हुए खड़ी पिकअप से टकरा गया. दर्दनाक हादसे में सुलेश मांझी के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई. हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापगढ़ के पास हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात युवक सुलेश तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था. वह नशे की हालत में था. तेज रफ्तार और नशे की वजह से युवक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया. बाइक अनियंत्रित होकर पहले बेरिकेट्स से टकराई. फिर सामने खड़ी पिकअप से जा भिड़ी.
जोरदार टक्कर में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
आर्मी जवान ने स्कॉर्पियो से युवक को रौंदा, मौत
सरगुजा : बतौली के एनएच 43 हाईवे पर एक युवक को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ठोकर मार दिया. इस हादसे में युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान शंकर नागेश के रुप में हुई है. वहीं चालक का नाम तरसुश खलखो और वह आर्मी का जवान है. फिलहाल रघुनाथपुर पुलिस जांच में जुटी गई है. एक और हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 43 स्थित विशुनपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें दुधमुंहे 3 माह के बच्चे सहित उसके माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एर्टिगा कार नम्बर CG15 EC 0892 तेज़ गति से चल रही थी. चालक संतोष पैंकरा द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण कार ने बाइक नम्बर CG15 DV 9288 को जोरदार टक्कर मार दी. बाइक पर सवार दंपति विनोद कुमार यादव, उनकी पत्नी और तीन महीने का बच्चा तीनों हादसे का शिकार हो गए.
टक्कर के बाद तीनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे. गिरने से महिला और मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि घायल विनोद कुमार ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त कार में IIT परीक्षा देने जा रहे पांच परीक्षार्थी (तीन युवतियां और दो युवक) सवार थे. हादसे के बाद युवक मौके पर फरार हो गए. जबकि कार चालक संतोष पैंकरा और एक युवती को घायल हालत में 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीतापुर भेजा गया.
मृतक परिवार दमगड़ा पेटला का निवासी था. इधर सीतापुर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है. हादसे ने क्षेत्र में गहरा शोक और आक्रोश पैदा कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



