एक लाख रिश्वत लेते पकड़ा गया सूरजपुर DEO राम ललित पटेल सस्पेंड, शराब पीकर मतदान सामग्री लेने पहुचे प्रधान पाठक निलंबित

Surajpur DEO Ram Lalit Patel caught taking bribe of one lakh, District Education Officer suspended, Pradhan Pathak who reached to collect voting material after drinking alcohol suspended

एक लाख रिश्वत लेते पकड़ा गया सूरजपुर DEO राम ललित पटेल सस्पेंड, शराब पीकर मतदान सामग्री लेने पहुचे प्रधान पाठक निलंबित

एक लाख रिश्वत लेते पकड़ा गया सूरजपुर DEO राम ललित पटेल सस्पेंड

सूरजपुर : एसीबी के हाथों घूस लेते गिरफ्तार हुए डीईओ को सस्पेंड कर दिया गया है. उनकी जगह पर सूरजपुर में नये जिला शिक्षा अधिकारी की पोस्टिंग की गयी है. वहीँ दुर्ग जिले में शराब पीकर मतदान सामग्री लेने पहुचे प्रधान पाठक सस्पेंड और निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने वाले पंचायत सचिव भी सस्पेंड कर दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक एसीबी ने सूरजपुर के डीईओ राम ललित पटेल को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. हिरासत में 48 घंटे से ज्यादा अवधि तक रहने की वजह से सिविल सेवा नियम के तहत उन्हें सस्पेंड किया गया है. राज्य सरकार ने उनका निलंबन 15 फरवरी से किया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जेडी कार्यालय सरगुजा किया गया है. वहीं भारती वर्मा प्राचार्य टी संवर्ग शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल नवानगर अंबिकापुर के सूरजपुर के जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

शराब पीकर मतदान सामग्री लेने पहुचे प्रधान पाठक सस्पेंड

दुर्ग : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने निर्वाचन जैसे अहमकार्य मे लापरवाही किये जाने के बाद अशोक कुमार नेताम प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला अंजोरा (ख) के कृत्य को छ ग सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 के खिलाफ मान कर छ ग सिविल सेवा (वर्गीकृत, नियंत्रण व अपील) नियम 1966 के नियम 09 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. निलंबन अवधि में नेताम को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी. आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है.
ज्ञात हो कि नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत, नगर पालिक निगम दुर्ग के अंतर्गत सामग्री वितरण तारीख 10 फरवरी 2025 को अशोक कुमार नेताम प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला अंजोरा (ख) जिला दुर्ग की ड्यूटी मतदान दल क्रमांक 251 के अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 02 में पीठासीन अधिकारी के रूप में लगाई गई थी.
निगम के सेक्टर क्रमांक 01 के सेक्टर अधिकारी द्वारा श्री नेताम को भारती विश्वविद्याल दुर्ग में मतदान सामग्री लेने के दौरान मदिरापान किया जाना पाया गया था. इसकी शिकायत सेक्टर अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी से किया. शिकायत की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए निलंबन की कार्यवाही हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

निर्वाचन कार्य में लापरवाही, पंचायत सचिव सस्पेंड

राजनांदगांव : जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत इंदामरा के सचिव जंगलूराम यादव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरुचि सिंह ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. 
मिली जानकारी के मुताबिक जंगलूराम यादव द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन तथा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के कार्य में लापरवाही बरतने की वजह से सस्पेंड किया गया. निलंबन अवधि में यादव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी और उनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत राजनांदगांव निर्धारित किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI