धमतरी के गंगरेल बांध में तेंदुए की दर्दनाक मौत, शिकार के दौरान डैम में डूबा, 200 मीटर दूर मिला शव, वन विभाग ने बॉडी को निकाला बाहर

Leopard painful death in Gangrel Dam of Dhamtari, drowned in the dam during hunting, dead body found 200 meters away, forest department took out the body.

धमतरी के गंगरेल बांध में तेंदुए की दर्दनाक मौत, शिकार के दौरान डैम में डूबा, 200 मीटर दूर मिला शव, वन विभाग ने बॉडी को निकाला बाहर

धमतरी : शिकार के चक्कर में तेंदुए की मौत गहरे पानी में डूबने से हो गई. घटना छत्तीसगढ़ में धमतरी के गंगरेल बांध की है. स्थानीय गांव वाले जब बोट लेकर बांध के पास गए तो देखा कि एक तेंदुआ पानी में डूबा है. फौरन इस बात की खबर वन विभाग की टीम को दी गई. वन विभाग की टीम ने गोताखोरों की मदद से मृत तेंदुए को वहां से रेस्क्यू किया.
वन विभाग के डीएफओ ने बताया कि शुरुआती जांच में ये पता चल रहा है कि डूबने से ही तेंदुए की जान गई है. वन विभाग की टीम ने तेंदुए का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया. तेंदुए की उम्र करीब 2 साल बताई जा रही है.
वन विभाग के मुताबिक तेंदुआ शिकार के लालच में पानी में उतरा और गहरे पानी में चला गया. गहरे पानी में जाने के बाद वो थक गया और बाहर नहीं निकल पाया. धमतरी के जंगलों में बड़ी तादाद में तेंदुए रहते हैं. अक्सर तेंदुए शिकार की तलाश में रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI