अभनपुर विधान सभा के पंचायत चुनाव, कांग्रेस के विजय की सुनामी में भाजपा के विधायक के गृह ग्राम सहिंत दिग्गज नेताओ के पुत्र और भाई की हार
In the tsunami of Congress's victory in the Panchayat elections of Abhanpur Legislative Assembly, the defeat of the sons and brothers of veteran leaders including the home village of the BJP MLA.
रायपुर : छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 53 विकास खंडों में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ.
अभनपुर विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत कल संम्पर्ण हुए पंचायत चुनाव में 4 जिला पंचायत सदस्य मे से 3 कांग्रेस समर्पित सदस्य की जीत हुई है. जिसमें धनेन्द्र साहू, पूर्व विधायक के सुपुत्र यशवंत साहू सहिंत दो कांग्रेस समर्पित सदस्य तथा जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत में ज्यादातर जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच चुनकर आए है. धनेन्द्र साहू, पूर्व अध्यक्ष, छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं अभनपुर के पूर्व विधायक ने कांग्रेस समर्पित सभी जिला सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंचो को विजय की बधाई देते हुए क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया.
अनुसूचित जाति एवं गुरु घासीदास साहित्य अकादमी छग की महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी डांडे को 250 वोटों से शानदार जीत मिली है. श्रीमती धनेश्वरी डांडे सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया. कांग्रेस की शानदार जीत पर विजेताओं को ढेर सारी बधाईयाँ मिल रही है.श्रीमती धनेश्वरी डांडे, जनपद पंचायत अभनपुर क्षेत्र क्रमांक 15 (केंद्री झांकी गिरहोला बेलभांठा) के लिए जनपद सदस्य चुनी गई हैं.
वही क्षेत्र के दिग्गज भाजपा नेता चन्द्रशेखर साहू के भांजा टीकम साहू एवं अशोक बजाज, जिला सहकारी बैक के पूर्व अध्यक्ष के भाई प्रवीण बजाज के साथ साथ वर्तमान विधायक इन्द्रकुमार साहू के गृह ग्राम बेन्द्री मे ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत में भी हार हुई है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 53 विकास खंडों में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में औसतन 75.86 प्रतिशत मतदान हुआ. सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली खतरे के कारण मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से अपराह्न दो बजे तक था, जबकि अन्य जगहों पर सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



