सरपंच संघ के जिलाअध्यक्ष व सरपंच बलदेव ठाकुर पंच पद का चुनाव भी हारे, संजय नेताम-लोकेश्वरी नेताम, लालिमा-शेब्या ठाकुर गौरी शंकर कश्यप जीते
District President of Sarpanch Sangh and Sarpanch Baldev Thakur also lost the election for Panch post, Sanjay Netam-Lokeshwari Netam, Lalima-Shebya Thakur Gauri Shankar Kashyap won.
सरपंच संघ के गरियाबंद जिला अध्यक्ष और मैनपुर सरपंच बलदेव ठाकुर पंच पद का चुनाव भी हारे
गरियाबंद : त्रि- स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी को मैनपुर विकासखंड क्षेत्र में संपन्न हुआ. जिसमें चुनाव परिणाम चौंकाने वाले आए ग्राम पंचायत मैनपुर के सरपंच बलदेव राज ठाकुर इस बार पंच पद का चुनाव भी हार गए. मालुम हो कि बलदेव राज ठाकुर ग्राम पंचायत मैनपुर के सरपंच के साथ जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष भी थे.
बलदेव राज ठाकुर अपने ही वार्ड से चुनाव लड़ रहे थे. लेकिन उन्होंने पंच का चुनाव नहीं जीत पाया। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी उन्हीं हमनाम के बलदेव नायक ने इस वार्ड में भारी मतों से चुनाव जीत गए. मैनपुर में इस वार्ड के चुनाव परिणाम को लेकर भारी चर्चा का विषय बना हुआ है.
ग्राम पंचायत मैनपुर में सरपंच हनीता नायक की शानदार जीत, देर रात तक जमकर आतिशबाजी
गरियाबंद : तहसील मुख्यालय ग्राम पंचायत मैनपुर खुर्द में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. मैनपुर ग्राम पंचायत में चार महिला प्रत्याशी सरपंच पद के लिए दावेदार थे. जिसमें हनीता नायक भारी मतों से जीत हासिल कर मैनपुर नगर के सरपंच निर्वाचित हुए मतगणना स्थल में देर रात 12 बजे तक चुनाव परिणाम जानने सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रही.
सरपंच चुनाव परिणाम देर रात करीब 12 बजे के आसपास आने के बाद अनीता नायक के सरपंच चुने जाने से उनके समर्थकों ने नगर में देर रात तक आतिशबाजी करते हुए जमकर खुशियां मनाए.
संजय नेताम नेताम, लोकेश्वरी नेताम, लालिमा ठाकुर गौरी शंकर कश्यप को मिली जीत
गरियाबंद : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत गरियाबंद और मैनपुर विकासखंड के कुल चार जिला पंचायत सीटों के नतीजे आ गए. इसमें दो सीट में भाजपा, एक में कांग्रेस और एक में गोगपा ने जीत दर्ज की है. भाजपा को दोनों विकासखंड में एक एक सीट मिली है. जिसमें पहली बार चुनावी मैदान में उतरे लालिमा ठाकुर और गौरी शंकर कश्यप जीते है. वहीं कांग्रेस के संजय नेताम दूसरी बार और गोगपा की लोकेश्वरी नेताम तीसरी बार चुनाव जीती है.
गरियाबंद विकासखंड में जिला पंचायत क्षेत्र 06 से भाजपा के लालिमा ठाकुर ने 5500 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की. यह उनकी पहली चुनावी जीत है.
जिला पंचायत क्षेत्र 07 से कांग्रेस के संजय नेताम ने 12,000 से ज्यादा मतों से जीत हासिल की. वे वर्तमान में जिला पंचायत उपाध्यक्ष हैं. और लगतार दूसरी बार जिला पंचायत चुनाव जीता है.
मैनपुर विकासखंड में जिला पंचायत क्षेत्र 08 से गोगपा की लोकेश्वरी नेताम ने करीब 19,000 मतों से बढ़त बनाकर जीत दर्ज की. यह उनकी चौथी जीत है. वहीं पहली जिला पंचायत क्षेत्र 09 से भाजपा के गौरी शंकर कश्यप ने 8000 से ज्यादा मतों से जीत हासिल की.
भाजपा 2-1 से आगे, गोगपा
नगरीय विकास चुनाव के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रथम चरण के चुनाव के बाद 4 में से 2 सीटों पर कब्जा कर लिया है. वहीं कांग्रेस के खाते में एक सीट ही आई है. बदलते समीकरण के गोगपा की भूमिका अहम ही सकती है.
ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण का मतदान मंगलवार को संपन्न हुआ. इसमें गरियाबंद और मैनपुर विकासखंड के 136 मतदान केंद्रों में 75% मतदान हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
श्रीमती शेब्या ठाकुर बनी बिंद्रानवागढ़ की सरपंच, चतुष्कोणीय मुकाबले मे मिली शानदार जीत
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के विधानसभा मुख्यालय के ग्राम पंचायत बिंद्रानवागढ़ मे बहूचर्चित चतुष्कोणीय मुकाबले मे श्रीमती शेब्या ठाकुर (दीवान) ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी नंद किशोर ध्रुव को 123मतों से पराजित कर अपना सीट वापस लिया.
ग्राम बिंद्रानवागढ़ पंचायत के अजेय योद्धा रहे स्व .हरपाल सिंह ठाकुर की पुत्र वधू शेब्या ठाकुर जिनके ससुर स्व.हरपाल सिंह लगातार चार पांच बार सरपंच रहे. उनकी मृत्यु के बाद बिंद्रानवागढ़ पंचायत की सरपंच की कुर्सी दो कार्यकाल के लियॆ दूसरे खेमे मे चली गयी थी. अपनी खोई प्रतिष्ठा को पूर्व सरपंच श्रीमती शेब्या ठाकुर ने चतुष्कोणीय मुकाबले मे निकटम प्रतिद्वंदी को 123 मतों से मात देकर फिर से वापस पाई है. इनकी जीत में ग्राम पंचायत के सभी वर्ग के लोगो ने भरपूर समर्थन दिया.
अपनी जीत के बाद श्रीमती ठाकुर ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है. मिले जनमत से खुश होकर फिर से वापसी के लियॆ सभी ग्राम वासियों का आभार अभिनंदन किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



