दो बच्चों के पिता ने अविवाहित प्रेमिका संग की आत्महत्या, एक ही फंदे पर खेत में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
A father of two committed suicide with his unmarried lover; the bodies of the man and woman were found hanging from the same noose on a tree in a field, causing a sensation in the area, and the police have launched an investigation.
कबीरधाम : कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में युवक और युवती के शव एक ही फंदे पर पेड़ से लटके मिलने का मामला सामने आया है. हथमुड़ी गांव के खेत में दोनों के शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला कुंडा थाना क्षेत्र के हथमुड़ी गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शादीशुदा दो बच्चों के पिता छोटू चंद्रवंशी और अविवाहित लड़की ज्योति चंद्रवंशी ने एक ही फंदे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है. दोनों शादी करना चाहते थे. हालांकि घटना किन हालात में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही. इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है.
गांव के लोगों ने खेत में बबूल के पेड़ पर दोनों को एक ही फंदे से लटका देखा. इसके बाद इसकी खबर कुंडा थाना पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. मौके पर मौजूद ग्रामीणों और अन्य लोगों से घटना के बारे में प्रारंभिक जानकारी ली गई.
पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया और घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. आसपास मौजूद लोगों और दोनों मृतकों के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया. परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. अचानक हुई इस घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों आखिरी बार कब और किन परिस्थितियों में घर से निकले थे तथा खेत तक कैसे पहुंचे.
पुलिस के सामने अब दोनों की मौत की परिस्थितियों को स्पष्ट करने की चुनौती है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ घटनास्थल से मिले सबूतों और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की जांच की जाएगी. फिलहाल मौत की वजह को लेकर पुलिस ने कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है.
कुंडा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह के संबंध में स्थिति और साफ़ हो सकेगी. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



