कॉलोनी के मकान में चल रहा सेक्स रैकेट, धमतरी पुलिस की हिरासत में 12 युवक और 6 युवतियां, देर रात धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, मचा हड़कंप

Sex racket operating in a colony house; 12 young men and 6 young women taken into custody by Dhamtari police; preventive action taken late at night under Section 151; incident causes a stir.

कॉलोनी के मकान में चल रहा सेक्स रैकेट, धमतरी पुलिस की हिरासत में 12 युवक और 6 युवतियां, देर रात धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, मचा हड़कंप

धमतरी : धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई इलाके में देर रात पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की खबर पर बड़ी कार्रवाई की, पुलिस ने मौके से 6 युवतियों और 12 पुरुषों समेत कुल 18 लोगों को हिरासत में लिया है, मामला देह व्यापार से जुड़ा बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक श्यामतराई इलाके में कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियों की खबर पुलिस को मिल रही थी. इसके बाद पुलिस ने संबंधित स्थान की निगरानी की और देर रात दबिश देने की प्लान बनाई. कार्रवाई दो डीएसपी के नेतृत्व में की गई. जिसमें अर्जुनी थाना पुलिस की टीम भी शामिल रही.
सूत्रों ने बताया कि पुलिस टीम के अचानक मौके पर पहुंचने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की और कुल 18 लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इनमें 6 युवतियां और 12 पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं. हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है.
फिलहाल पुलिस की तरफ से यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है कि मौके से क्या-क्या बरामद हुआ या पूछताछ के दौरान कौन से तथ्य सामने आए. यह भी साफ होना बाकी है कि हिरासत में लिए गए लोगों में से कितनों के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 पुलिस के आधिकारिक बयान और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की साफ तस्वीर सामने आएगी. फिलहाल अर्जुनी थाना पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस की अचानक दबिश और एक साथ बड़ी तादाद में लोगों को हिरासत में लिए जाने की वजह से लोगों का ध्यान इस मामले की तरफ गया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb