जतमई मुख्य मार्ग तौरेंगा गांव के पास अचानक जंगल से निकला दंतैल हाथी, पलटकर ग्रामीणों को दौड़ाया, दहशत में भागे लोग

A tusker suddenly came out of the forest near Taurenga village on the Jatamai main road turned around and chased the villagers people ran away in panic

जतमई मुख्य मार्ग तौरेंगा गांव के पास अचानक जंगल से निकला दंतैल हाथी, पलटकर ग्रामीणों को दौड़ाया, दहशत में भागे लोग

गरियाबंद/ पाण्डुका/जतमई : गरियाबंद जिले के में पाण्डुका-जतमई मुख्य मार्ग तौरंगा गांव के पास 4 बजे जंगल से अचानक निकल गया. वही हाथी का लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं. वन विभाग में दोनों तरफ आवा जाही बंद कर दी. इस वजह से करीब 1 घंटे के लिए मुख्य मार्ग में हाथी का दहशत देखने को मिली. बता दे कि रविवार होने की वजह से जतमई, घटारानी माता मंदिर में झरना में आनंद लेने वाले की काफी भीड़ रही.
ये वही दंतेल हाथी है जो कुछ रोज पहले महासमुंद में एक युवक को मौत के घाट उतार कर गरियाबंद में घुसा है. जो अभी पांडुका परिक्षेत्र के तौरेंगा सहित आसपास के गांव में घूम रहा है. Me 3 नाम का यह हाथी काफी गुस्सैल है. और सामने आने वाले हर शख्स को मौत के घाट उतारने के लिए उतारु रहता है और दो हफ्ते पहले  तीन हाथियों का एक दल इस गांव को पार कर आगे धमतरी की तरफ बढ़ गया.
और यह सिंगल हाथी फिर पहुंच गया है. अपने पुराने मार्ग और रास्ता से होते हुए आना-जाना ज्यादा हो रहा है. तो वही छत पर चढ़कर लोग हाथी देखने का मजा लेते रहते हैं.
बता दे कि गांव से लगे जंगल से अचानक यह हाथी निकला तो वही जिस घर में महुआ खाने के लिए पहले तेजू साहू के दरवाजा तोड़ा था उसी के घर तरफ आ रहा था. फिर लोकेश यादव के छत में चढ़े लोगों को देखकर उन्होंने गुस्सा दिखाया और फिर वापस सड़क पार कर  सड़क किनारे से होते हुए किशन सेन के सेलून के पास से  जंगल की तरफ चला गया.
इस बीच हाथी मित्र दल और पांडुका वन विभाग के टीम पीछे-पीछे लग रहे तो हाथी सांकरा औरं तौरेंगा जतमई मुख्य मार्ग के बीच से निकलकर कुमरमरा विजयनगर की तरफ बढ़ गया. विभाग द्वारा ग्रुप के जरिए लोगों को अलर्ट जारी किया जा रहा है. तो वहीं हाथी नेशनल हाईवे 130 की तरफ तीव्र गति से बढ़ रहा था. इधर नेशनल हाईवे में आख़री सावन सोमवार का जल चढ़ाने भूतेश्वर के लिए मुख्य मार्ग पर भारी भीड़ चल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb