रायपुर में सिविल लाइन क्षेत्र में ई-रिक्शा लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, आरोपियों से ऑटो बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Two accused who robbed e-rickshaw in Civil Line area in Raipur arrested one absconding auto recovered from the accused police engaged in investigation
रायपुर : रायपुर शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में हुए ई-रिक्शा लूटकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया ई-रिक्शा और अन्य सामान बरामद किया है.
प्रार्थी मोहम्मद नौशाद ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मयूर क्लब के पीछे पंडरी रायपुर में रहता है और ई-रिक्शा चलाता है. प्रार्थी 31 अगस्त 2024 के करीब 03.45 बजे अपने ई-रिक्शा से घडी चौक की तरफ आ रहा था तभी मोवा में तीन -चार अज्ञात लड़के राजातालाब जाना है कहने पर वह एक सवारी का 20 रुपये लगेगा बोला. तब वे लोग चलो. कहकर आटो में बैठ गए.
प्रार्थी करीब 4 बजे उन्हे राजातालाब केनाल रोड में रानी सती मंदिर के पास लेकर गया. तब वे लोग थोड़ा आगे चलो. कहकर केनाल रोड में इंद्रावती कालोनी ढाल के पास रुकने के लिए बोले.
तब वह ऑटो रोका तो वे लोग ऑटो से उतरकर जाने लगे जिस पर प्रार्थी किराया देने बोला तो वे लोग काहे का किराया. हमें नहीं जानता है. कहकर धमकाते हुए प्रार्थी को हाथ मुक्का व लात से मारपीट किए. और उसे ऑटो से उतारकर उसका ई रिक्शा नम्बर CG04 PK 5937, एक नग विवो कंपनी का मोबाईल फोन और नगद रकम 500/- रुपये को लूट कर फरार हो गए.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 481/24 धारा 309(6) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गए. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना और आरोपियों के हुलियों के बारे में प्रार्थी से डिटेल पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना शुरु किया गया.
टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी व आरोपियों के जाने वाले मार्गो में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालने के साथ ही अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिए मामले में मुखबीर भी लगाए गए. इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में शामिल एक आरोपी के बारे में मुखबीर से अहम् खबर मिली. औरआरोपी की पहचान तेलीबांधा रायपुर निवासी मोहन यादव के तौर पर की गई.
टीम के सदस्यों द्वारा मोहन यादव की पतासाजी कर उसे पकड़कर मिले सबूतों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने दुसरे साथी अरुण उर्फ लिंगराज उर्फ आतंक उर्फ जबरन तांडी सहित अन्य 1 के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया. जिस पर मामले में शामिल आरोपी अरुण उर्फ लिंगराज उर्फ आतंक उर्फ जबरन तांडी को भी पकड़ा गया.
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की ई-रिक्शा नम्बर CG04 PK 5937 कीमत करीब 1,00,000/- रूपये को जप्त कर कार्यवाही किया गया.
आरोपी अरुण उर्फ लिंगराज उर्फ आतंक उर्फ जबरन तांडी के खिलाफ पूर्व में भी थाना सिविल लाईन में मारपीट का जुर्म दर्ज है.
गिरफ्तार आरोपी
मोहन यादव पिता सुदामा यादव 26 साल पता श्याम नगर दीपेश मेडिकल के पास थाना तेलीबांधा रायपुर
अरुण उर्फ लिंगराज उर्फ आतंक उर्फ जबरन तांडी पिता लंबू तांडी 30 साल पता अर्जुन नगर घड़ी चौक थाना सिविल लाइन रायपुर
इस कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर, थाना प्रभारी सिविल लाईन, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, महेंद्र राजपूत, प्रमोद वर्ठी, आर. दिलीप जांगड़े, केशव सिन्हा, राजेन्द्र तिवारी, प्रमोद बेहरा एवं सुरेश देशमुख तथा थाना सिविल लाईन से सउनि. भोला चंद्राकर की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



