छत्तीसगढ़ के स्कूल में रैगिंग, 6वीं क्लास के छात्र को सीनियर छात्रों ने पीटा, पीठ और हाथ पर चोट के निशान, थाने में शिकायत दर्ज

Ragging in Chhattisgarh school sixth class student beaten by senior students injury marks on back and hands complaint lodged in police station

छत्तीसगढ़ के स्कूल में रैगिंग, 6वीं क्लास के छात्र को सीनियर छात्रों ने पीटा, पीठ और हाथ पर चोट के निशान, थाने में शिकायत दर्ज

सक्ती : स्कूल में रैगिंग का मामला सामने आया है. छठी के छात्र को 9वी के छात्रों ने देर रात बुलाकर बेदम पिटाई कर दी. रैगिंग से डरकर पीड़ित छात्र अब घर लौट आया है. इस मामले में बच्चे के पिता कृष्ण कुमार कश्यप ने आवदेन देकर आरोपी छात्रों को स्कूल से बाहर करने की मांग की. मामला सक्ती जिले में स्थित चिस्दा जवाहर नवोदय विद्यालय का है.
मिली जानकारी के मुताबिक हाल में 11 साल के एक बच्चे का दाखिला जवाहर नवोदय स्कूल में हुआ था. करीब डेढ़ महीने से बच्चा नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था. इसी बीच 31 अगस्त की रात करीब 11 से 12 के बीच 9वीं के कुछ छात्र चिस्दा नवोदय के अरावली हाउस ( हॉस्टल) आए और पीड़ित छात्र और उसके एक साथी को बुलाकर शिवालिक हाउस (हॉस्टल) ले गए.
आरोप है कि 9वीं के छह छात्रों ने मिलकर पीडित छात्रों की पिटाई कर दी. करीब एक घंटे तक छात्रों को प्रताड़ित किया और लात-घूंसों और स्केल से पिटाई की. आरोपी छात्रों ने ये धमकी भी दी कि अगर घटना की जानकारी किसी को दी गई. तो दोबारा से मारा जाएगा. घटना के दूसरे दिन रोते हुए छात्र ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी शिक्षक पिता कृष्ण कुमार कश्यप को दे दी.
जिसके बाद शिक्षक के पिता स्कूल पहुंचे और लिखित शिकायत प्रचार्य को दी. इस घटना के बाद से छात्र काफी भयभीत है. वो स्कूल छोड़कर अपने घर लौट गया है और दोबारा से स्कूल जाने से इंकार कर रहा है. घटना को लेकर शिक्षक पिता ने प्रचार्य को लिखित शिकायत में कहा है कि अगर आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी. तो वो इस मामले को लेकर थाने में मामला दर्ज करायेंगे.
जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 6वीं के छात्र से रैगिंग की शिकायत मिली है. 6 छात्रों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें 15 दिन के लिए निलंबित किया गया है. सक्ती डीईओ नरेंद्र चंद्रा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि मुझे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. मामले में शिकायत मिलती है. तो उचित कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb