दर्जन भर बच्चों को खूंखार कुत्ते ने बनाया शिकार, बच्चे अस्पताल में भर्ती, 5 की हालत नाजुक, नींद से जागा निगम, 35 आवारा कुत्तों का किया रेस्क्यू

Dozens of children were hunted by ferocious dogs children admitted to hospital condition of 5 critical corporation woke up from sleep rescued 35 stray dogs

दर्जन भर बच्चों को खूंखार कुत्ते ने बनाया शिकार, बच्चे अस्पताल में भर्ती, 5 की हालत नाजुक, नींद से जागा निगम, 35 आवारा कुत्तों का किया रेस्क्यू

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के देवरीखुर्द क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में एक पागल कुत्ते ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा बच्चों पर हमला कर दिया. इस हमले में गंभीर रुप से घायल पांच बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और सिम्स में भर्ती कराया गया. जिसके बाद 35 आवारा कुत्तों को रेस्क्यू किया गया
स्थानीय निवासियों के मुताबिक पागल कुत्ता पिछले कुछ दिनों से इलाके में आतंक मचा रहा है. कुत्ता छोटे-छोटे बच्चों को अकेले देखे जाने पर हमला कर देता है. पिछले 72 घंटों के दौरान यह कुत्ता तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को काट चुका है. लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को इसका निशाना खास तौर पर छोटे बच्चे बने. पागल कुत्ते के खौफ के चलते देवरीखुर्द के लोग अपने बच्चों को घर से बाहर अकेले निकलने से रोक रहे हैं. क्षेत्रीय प्रशासन और पुलिस को इस परेशानी से निपटने के लिए खबर किया गया.
जिसके बाद शहर के नागरिकों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों और बढ़ते खतरों को देखते हुए नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य अमले ने देवरीखुर्द और तोरवा क्षेत्रों में अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने का काम शुरु किया. पकड़े गए 35 आवारा कुत्तों को गोकूलधाम स्थित निगम के चिकित्सालय में ले जाया गया. जहां उनके टीकाकरण और आवश्यक चिकित्सा उपचार की व्यवस्था की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb