छत्तीसगढ़ में अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से पिस्टल, मैग्जीन और 15 राउंड बुलेट बरामद
Police arrested an accused with illegal weapon in Chhattisgarh pistol magazine and 15 rounds of bullets recovered from his possession
जांजगीर चाम्पा : जांजगीर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 1 पिस्टल और 15 राउंड बुलेट को बरामद किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबीर से खबर मिली कि एक व्यक्ति कृष्णा बीकानेर स्वीट्स के पास अवैध तरीके से पिस्टल रखा है. खबर पर तत्काल रेड कार्यवाही कर घेराबंदी कर आरोपी करम सिंह पिता शेर सिंह निवासी रामनगर दारु भट्टी के सामने चौकी मानिकपुर थाना कोरबा को पकड़ा गया. जिसके कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन और 15 नग राउण्ड बरामद किया गया.
आरोपी के खिलाफ थाना जांजगीर में अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक ईश्वरी राठौर, गिरीश कश्यप का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



