छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, 11KV तार की चपेट में आने से 7वीं के छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
Big news from Chhattisgarh, a 7th class student died on the spot after coming in contact with an 11KV wire, the family is in mourning, police is investigating
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. एक स्कूली छात्र की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई है. यह घटना मरवाही थाना क्षेत्र के नरौर गांव की है.
बताया जा रहा है कि रविवार छुट्टी के दिन छात्र स्कूल की छत पर अकेले चढ़कर खेल रहा था. इसी दौरान वह 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आ गया. तेज झटका लगते ही मौके पर छात्र की मौत हो गई. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की छुट्टी के दिन 10 साल का संतोष ओट्टी खेलने के लिए अकेले स्कूल की छत पर पेड़ के सहारे चढ़ गया. संतोष इसी स्कूल के 7वीं कक्षा का छात्र था. खेलते-खेलते छात्र संतोष 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



