डीजल से भरा टैंकर और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर, चालक और हेल्पर समेत तीन लोग जिंदा जले, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
Fierce collision between a diesel tanker and a trailer, three people including the driver and helper burnt alive, 6 fire engines brought the fire under control
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सोमवार की रात डीजल से भरा एक टैंकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी की टैंकर में भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि टैंकर के अंदर ही चालक और हेल्पर समेत तीन लोग जलकर खाक हो गए. यह हादसा पलारी थाना क्षेत्र में हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गोड़ा के पास सोमवार की रात 20 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल से भरा एक टैंकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के टकराने से टैंकर में भीषण आग लग गई. इस हादसे के बाद राहगीरों ने फौरन पुलिस और दमकल विभाग को खबर दी. मौके पर दमकल की छह गाड़ियां भेजी गई. लेकिन आग पर काबू पाने में करीब पांच घंटे लग गए. रात करीब दो बजे के बाद ही आग बुझाई जा सकी.
इस हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. टैंकर चालक शिवरीनारायण निवासी छेदीलाल पटेल उम्र 55 साल, चांपा के उमरेली निवासी हेल्पर कान्हा बैरागी उम्र 22 साल और बलराम कश्यप उम्र 33 साल की जलने से मौत हो गई. टैंकर जांजगीर चांपा जिले के पेट्रोल पंप व्यवसाई की बताई जा रही है. तीसरा व्यक्ति भी जांजगीर जिले का रहने वाला है जो इस टैंकर में लिफ्ट लेकर जांजगीर चंपा की तरफ जा रहा था.
जले हुए अवशेषों में से हड्डियों के कुछ टुकड़े ही बरामद हो सके हैं. जिन्हें फॉरेंसिक और डीएनए जांच के लिए भेजा गया. वहीं पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों ने आशंका जताई कि टैंकर की केबिन में तीसरे व्यक्ति के मौत की भी पुष्टि कर दी है. फिलहाल मृतकों के हड्डियों के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया. पुलिस और फॉरेंसिक टीम इस घटना की जांच में जुटी हुई है.
इस हादसे के चलते रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया. कई यात्री घंटों तक फंसे रहे. पुलिस ने रास्ते पर फंसे वाहनों को धीरे-धीरे निकालने का काम शुरु किया. दमकल कर्मियों की मदद से टैंकर में लगी आग को बुझाने के बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी. पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रेलर गलत तरीके से सड़क किनारे खड़ा था.
माना जा रहा है कि रात के समय टैंकर चालक को ट्रेलर दिखाई नहीं दिया. जिससे यह टक्कर हुई। हादसे की भयावहता इतनी ज्यादा थी कि चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



