सचिवों की काली करतूतों से पंचायतों का विकास प्रभावित, सरपंचों ने महिला सचिव के भ्रष्टाचार को किया उजागर, शिकायत करने की तैयारी
Development of Panchayats affected due to dark deeds of Secretaries Sarpanches exposed corruption of Secretary prepared to complain in higher office
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के जिला गरियाबंद अन्तर्गत जनपद पंचायत छुरा विकासखंड आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र से कुछ पंचायतों में पंचायत सचिव के रुप में पदस्थ श्रीमती होमिन सेन के खिलाफ लगातार शिकायत मिलती रही है. पंचायत सचिव श्रीमती होमिन सेन जिस भी ग्राम पंचायत में अपना पदभार सम्हाली. वहां पर ग्रहण ही लग जाता है.
ऐसा इसलिए कह रहें कि पंचायत सचिव श्रीमती होमिन सेन हमेशा विवादितों से घिरी हुई रहती हैं. छुरा जनपद क्षेत्र में 74 पंचायत हैं. जिसमें से करीब 8 से 10 पंचायतों में सचिव होमीन सेन ने चार चन्द्र ग्रहण लगा चुकी है. यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है. सभी सरपंच आदिवासी समाज के है कुछ पंचायतों में महिला मुखिया है और कुछ जगहों में पुरुष सरपंच है. सर्व ग्राम पंचायत सेम्हरा, टेंगनाबासा, कोसमी (नवापारा), चुरकीदादार, मुड़ागांव, लोहझर अन्य ग्राम को अपने चंगुल के शिकार बना चुकी है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत सचिव के रुप में पदस्थ श्रीमती हाेमिन सेन जिस पंचायत में अपनी कदम रखती हैं. उस पंचायत में लड़ाई-झगड़ा जैसे विवाद उत्पन्न करना. इसका पेशा बन चुका है. पुरुष सरपंच तो दूर की बात महिला सरपंच के अलावा अपने विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के साथ अच्छे से बरताव नहीं करती हैं.
शासन प्रशासन के द्वारा ग्राम पंचायत की विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं. जिसमें कई तरह के काम किए जाते हैं. जिस पर सचिव होमीन सेन द्वारा बंदरबाट करने में लगी रहती हैं. स्थानीय सरपंच और पंच को लालच देने की खूब प्रयास करती हैं. जिसमें से कुछ पंच चंगुल में फंस जाते हैं. और इसका आरोप लगते हैं. सीधे-साधे आदिवासी सरपंच के ऊपर जिसका ताजा मिसाल है - चुरकीदादर, मुड़ागांव, सेम्हारा, टेंगनाबासा, कोसमी एवं लोहझर के साथ अन्य ग्राम भी शामिल हैं. जो शिकायत की जांच के दौरान कहीं निलंबित तो कहीं तबादला तो कहीं आपसी व्यवस्था में हुई है. ज्यादातर पंचायतों में करीब 5 से 6 माह ही अपनी सेवा दे पाती हैं.
मीडिया की टीम द्वारा भ्रष्ट पंचायत सचिव श्रीमती होमीन सेन से पीड़ित सरपंच से लेकर सरपंच संघ अध्यक्ष से मुलाकात कर पुरी जानकारी इकठ्ठा की गई.
*किसने क्या कहा*
ग्राम पंचायत चुरकीदादार के सरपंच चरण सिंह का कहना है कि- होमिन सेन हमारे पंचायत में क्या आई. शासन की योजनाओं मद की राशि की दुरुपयोग की और मुझे आरोपी ठहराने में लगी रही. जिसकी शिकायत जनपद में की. दूध का दूध पानी का पानी हुआ. आखिर में अपनी क्षेत्रीय विधायक रोहित साहु से मिलकर अपनी दुखड़ा अवगत कराई जिस पर विधायक ने ढेरहा राम कुर्रे लोहझर पंचायत सचिव और होमीन सेन की आपसी व्यवस्था कराते हुए एक दुसरे को स्थान दिया.
सरपंच प्यारे लाल दीवान ग्राम पंचायत मुड़ागांव का कहना है कि- होमिन सेन हमारे मुड़ागांव के पंचायत में करीब 5 से 6 माह रही है. उनकी विचारधारा सबसे अलग किस्म की है. हमेशा हर काम को लेकर कमीशन की मांग करती रही हैं. जिससे हमारे पंचायत के मुझसे लेकर पंच तक सहमत नहीं रहे. कुछ पंच भाइयों को बहला फुसला कर अपने भ्रष्टाचार में शामिल करने की कोशिश की. जिसमें असफल रही. उनके द्वारा किए गए काम में लापरवाही की शिकायत जिला पंचायत में हुई. जिसमें जांच कर दंडानात्मक कार्यवाही हुई.
ग्राम पंचायत कोसमी के सरपंच उलशी दीवान का कहना है कि- होमिन सेन सबसे पहले महिला होने के बावजूद हम महिलाओं के साथ अच्छे से बरताव नहीं रखती हैं. हम उनके जैसे षड्यंत्रकारी नहीं हैं. जिससे उनके चंगुल में शिकार हो जाते हैं. हम जैसे सीधे-साधे लोगो का फायदा उठाना उन्हें खूब आता है.
ग्राम लोहझर पंचायत सरपंच मंजु ध्रुव का कहना है कि- होमिन सेन के द्वारा फर्जी काम करना आम बात है. क्योंकि उनके साथ जुड़कर काम करने से पता चला है. भ्रष्ट सचिव होमिन सेन द्वारा हर काम के पीछे कमीशन की मांग की है. उसके बात को नहीं मानी हूं. तो मेरे खिलाप षडयंत्र रचना शुरु कर दी है. मुझे यकीन है मै कोई गलत नहीं की हूं तो मुझे किसी का डर नहीं है.
सरपंच संघ के अध्यक्ष लेखराज ध्रुव का कहना है कि- होमीन सेन की शिकायत हमेशा आते रही है. हमारे आदिवासी भाईयों/बहनों सरपंचों के साथ मानसिक प्रताड़ना भी हुई है. सचिव की कार्य प्रणाली को देखकर एक भी सरपंच उनके साथ काम करना पसंद नहीं करते हैं. चुरकीदादार पंचायत के कार्यकाल के दौरान ग्राम सरपंच अपने पंचों जनपद सदस्यो को लेकर क्षेत्रीय विधायक रोहित साहु के सामने सचिव की कार्यप्रणाली और बरती जा रही अनियमिताओं पर प्रकाश डालते हुए सचिव होमिन सेन लोहझर पंचायत गई है. आखिरकार इनका तबादला दुसरे ब्लॉक में हो ही गया. जिसमें भी अपना चार्ज नहीं दे रही है. भ्रष्टचारी सचिव होमिन सेन जैसे कर्मी के लिए कोई भी पंचायत में स्थान नहीं है. अपने कार्यकाल के दौरान शासन प्रशासन की योजना मद पर अपने द्वारा कराएं गए कार्यों में अब तक प्रशासन ने क्या कार्यवाही की हैं और किए गए भ्रष्टाचार की काम में क्या भरपाई की हैं सरपंच संघ छुरा के द्वारा इनकी शिकायत जिलाधीश से शिकायत कर फिर से जांच करवाई जाएगी. अब भ्रष्ट सचिवों की खैर नहीं.
शिकायतों में जांच के बाद पायी गई अनियमितताओं का निराकरण किया जाएगा. अभी इनका स्थानांतरण विकासखंड फिंगेश्वर में किया गया है. रुप सिंग ध्रुव जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी छुरा से संपर्क करने पर कहा कि होमिन सेन की तबादला ऊपर से हुआ है. बहुत जल्द चार्ज दिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



