काम ठप और बढ़ता कर्ज, आर्थिक तंगी से डिप्रेशन में गया ठेकेदार, फंदे से लटककर दे दी जान. परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
With work stalled and debt mounting, the contractor became depressed due to financial difficulties and hanged himself. The family is in mourning, and the police are investigating.
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बलरामपुर जिले के निवासी और अंबिकापुर में रह रहे ठेकेदार राजेश सिंह उम्र 44 साल ने मंगलवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस और परिजनों के मुताबिक कोरोना महामारी के बाद उनके ठेकेदारी के काम में भारी गिरावट आई थी. जिससे वे लंबे समय से मानसिक रुप से आहत और उदास रहते थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नमनाकला का है.
राजेश सिंह पिछले कुछ साल से अंबिकापुर के नमनाकला मोहल्ले में पत्नी बबीता सिंह और दो छोटी बेटियों ( उम्र 14 साल और 9 साल) के साथ रह रहे थे. कोरोना से पहले उनके पास ग्रामीण विकास विभाग, मनरेगा और लोक निर्माण विभाग के कई निर्माण कार्य चल रहे थे. महामारी के कारण ये सभी प्रोजेक्ट प्रभावित हुए और काम पूरा न होने से आर्थिक संकट गहरा गया.
सोमवार रात राजेश सिंह ने अपनी छोटी बेटी के साथ अलग कमरे में विश्राम किया था. सुबह पत्नी बबीता ने बच्चों को स्कूल के लिए तैयार कर भेज दिया. सामान्य दिनों की तरह राजेश सिंह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले थे. लेकिन जब सुबह करीब 8:30 बजे पत्नी ने उन्हें फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला. फोन की घंटी दूसरे कमरे से सुनाई दी. तो बबीता वहां पहुंचीं और पति को फंदे पर लटका देख चीख उठीं.
आसपास के लोगों ने फौरन शव को नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कोतवाली अंबिकापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की, लेकिन घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. शव का पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. और वे इसे बलरामपुर ले गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
परिचितों का कहना है कि राजेश सिंह पिछले कुछ समय से ज्यादा परेशान थे. दो साल पहले राजपुर जनपद में बिल कटौती को लेकर एसडीओ और इंजीनियर से विवाद हुआ था. जिसमें उन्होंने दोनों पर हाथ उठाया था और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



