पुरानी रंजिश में पुल पर युवक की चाकू से हत्या, पुलिस ने आरोपी विकास तिवारी और शैलेंद्र प्रजापति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल
A young man was stabbed to death on a bridge due to an old rivalry. Police arrested the accused, Vikas Tiwari and Shailendra Prajapati, within 24 hours and sent them to jail.
बिलासपुर : बिलासपुर शहर की थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पचरीघाट के पास हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह वारदात 30 जनवरी 2026 की शाम करीब 7:30 बजे पचरी घाट डैम के पास हुई थी. जहां पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वारदात के दिन आरोपी विकास तिवारी उम्र 28 साल निवासी शनिचरी बाजार बिलासा चौक, सिटी कोतवाली और शैलेंद्र प्रजापति उम्र 25 साल निवासी रामायण चौक चांटीडीह, थाना सरकंडा, दोनों मृतक के पास पहुंचे. दोनों आरोपियों और मृतक के बीच पहले से विवाद और तनाव की स्थिति थी. इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने मृतक सानू उर्फ अमन खान उम्र 25 साल से गाली-गलौज शुरु की. जो देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से मृतक पर जानलेवा हमला कर दिया.
इस हमले के दौरान मृतक को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात की खबर मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरु की. पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया.
पूछताछ के दौरान आरोपियों की संलिप्तता से जुड़े अहम सबूत मिले. साथ ही वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार को भी पुलिस द्वारा बरामद कर जप्त किया गया. जांच में यह साफ हुआ कि आरोपियों ने पहले से ही प्लान बनाकर मृतक पर हमला किया और जान से मारने की नीयत से हथियार से वार किया. जो उसकी मौत की वजह बनी.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत जुर्म दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की. पुलिस द्वारा मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और बाकी सबूत इकठ्ठा किए जा रहे हैं. फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस हालात पर लगातार निगरानी बनाए हुए है.
गिरफ्तार आरोपी..
विकास तिवारी, पिता अशोक तिवारी, उम्र 28 साल निवासी शनिचरी बाजार, बिलासा चौक, थाना सिटी कोतवाली
शैलेंद्र प्रजापति, पिता रामराखन प्रजापति, उम्र 25 साल निवासी रामायण चौक, चांटीडीह, थाना सरकंडा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



