सीसी रोड के लिए 10 लाख रुपये पास होने की बात कहकर 10% कमीशन की मांग, सरपंच को कलेक्टर बनकर फोन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Demanding 10 commission by saying that Rs 10 lakh has been passed for CC Road accused who called Sarpanch posing as Collector arrested

सीसी रोड के लिए 10 लाख रुपये पास होने की बात कहकर 10% कमीशन की मांग, सरपंच को कलेक्टर बनकर फोन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा : जांजगीर-चाम्पा जिले में थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम चारपारा सरपंच ने रिपोर्ट दर्ज कराइ कि 16 अक्टूबर.2024 को एक व्यक्ति मोबाईल धारक ने फोन कर अपने आपको जिला कलेक्टर बताकर कहा कि ग्राम पंचायत चारपारा में 10 लाख रुपया का सीसी रोड स्वीकृति हुआ है. जिसका कमीशन 10% करीब 1 लाख लगेगा. पैसों की मांग कर कहा कि स्वीकृत राशि एक हफ्ते में आपके खाते में रकम आ जाएगी. इस रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 371/24 धारा 318(4), 319(2), 62 BNS कायम कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले  की गंभीरता को देखते हुए  विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक (IPS) जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा मोबाइल धारक आरोपी का पतासाजी की जा रही थी. सायबर सेल जांजगीर की मदद से तकनीकी सहायता से मोबाईल धारक आरोपी दिनेश अजगल्ले का बिलासपुर तरफ होना पता चलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर  राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी दिनेश अजगल्ले उम्र 36 साल निवासी ग्राम छोटेखैरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ हाल पता प्रभात चौक बिलासपुर को बिलासपुर से पकड़ा. जिसको पुछताछ करने पर जूर्म कबूल करने और मामले में इस्तेमाल एक मोबाईल को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया.
उपरोक्त कार्यवाही मे उनि. राजेश कुमार शाह थाना बलौदा और सायबर सेल जांजगीर व थाना स्टाफ बलौदा का सराहनीय योगदान रहा.
आरोपी
दिनेश अजगल्ले उम्र 36 साल निवासी ग्राम छोटेखैरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ हाल पता प्रभात चौक बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb