चरित्र शंका के चलते ली जान, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर 10 महीने की मासूम बच्ची को लेकर पति फरार, आरोपी जंगल से गिरफ्तार

Took life due to suspicion of character, husband killed wife by beating her with sticks and fled with 10 month old innocent girl, accused arrested from jungle

चरित्र शंका के चलते ली जान, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर 10 महीने की मासूम बच्ची को लेकर पति फरार, आरोपी जंगल से गिरफ्तार

बिलासपुर : कोटा थाना क्षेत्र में पत्नी का कत्ल कर 10 महीने की मासूम बच्ची को लेकर फरार हुए आरोपी मैकू धनवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी मझगांव के जंगल में की गई. जहां आरोपी अपनी बच्ची के साथ छिपा हुआ था. पुलिस की इस कार्रवाई से एक जघन्य अपराध का पर्दाफाश हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोटा में 15 जनवरी 2025 को फागुन सिंह धनुवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका भतीजा मैकू धनुवार, छेरछेरा त्यौहार की रात 13-14 जनवरी अपनी पत्नी समुद्री बाई उम्र 42 साल के चरित्र पर शंका करते हुए तेंदू के डंडे से सिर और पीठ पर वार कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद वह अपनी 10 महीने की बेटी सुमित्रा धनुवार को लेकर जंगल की तरफ फरार हो गया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की. 21 जनवरी 2025 को खबर मिली कि आरोपी मझगांव के जंगल में बच्ची के साथ छिपा हुआ है. थाना प्रभारी राज सिंह के नेतृत्व में कोटा पुलिस टीम और ग्रामीणों ने मिलकर जंगल में छापेमारी की और आरोपी को पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपनी पत्नी का कत्ल करना कबूल किया. पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल किए गए तेंदू के डंडे को भी जब्त कर लिया.
इस जटिल और संवेदनशील मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी राज सिंह, सहायक उपनिरीक्षक ओंकार बंजारे, हेमंत पाटले, आरक्षक भोप सिंह साहू और महिला आरक्षक दीपिका लोनिया ने अहम भूमिका निभाई. आरोपी मैकू धनुवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.
यह घटना एक कड़वी सच्चाई को सामने लाती है कि पारिवारिक रिश्तों में यकीन और संवाद की कमी ऐसी भयानक घटनाओं की वजह बन सकती है. समाज में जागरुकता और शिक्षा के जरिए इस तरह की घटनाओं को रोकने की जरुरत है.
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के विवाद को कानून के जरिए सुलझाएं और हिंसा का सहारा न लें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI