झाड़ियों में महिला की अर्ध नग्न लाश मिलने से मचा हडकंप, प्राइवेट पार्ट में मिले लकड़ी के टुकड़े, रेप के बाद हत्या की आशंका
There was a stir after a half naked body of a woman was found in the bushes pieces of wood were found in her private part suspicion of murder after rape
जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ में जांजगीर जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालत में झाड़ियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस और FSL की टीम पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया. आशंका है कि महिला के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई.
मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर के अकलतरा वार्ड नंबर 5 के खोड़ मार्ग में एक अधेड़ महिला की संदिग्ध हालत में झाड़ियों में लाश मिली है. बताया जाता है कि गुरुवार की शाम करीब 7 से 8 बजे 55 साल की सुखमनि अहिरवार घर से निकली थी. लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी. परिजनों के मुताबिक महिला कही भी चली जाती थी. मगर घर जरुर आती थी. इस वजह से खोजबीन नहीं की गई.
अकलतरा पुलिस ने बताया कि महिला के प्राइवेट पार्ट में झाड़ियों की लकड़ी के टुकड़े घुसे मिले हैं. आशंका है कि महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लगता है. वहीं पुलिस एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



