इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर की युवकों से दोस्ती, फिर पैसों की डिमांड पूरी नहीं होने पर किया ब्लैकमेल, पुलिस नेआरोपी दीपक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Posing as a young woman on Instagram, the accused befriended several young men and subsequently blackmailed them when his demands for money were not met; the police have arrested the accused, Deepak, and sent him to jail.
राजनांदगांव : राजनांदगांव में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सोशल मीडिया पर फर्जी महिला बनकर युवकों को अपने जाल में फंसाने वाले एक साइबर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी लड़की की आवाज में बातचीत करता था. पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता था.
लालबाग थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी महिला बनकर युवकों को अपने जाल में फंसाता था. वह पैसे न देने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी देता था.
आरोपी महिलाओं के नाम से सोशल मीडिया साइट्स पर प्रोफाइल बनाता था. वह लड़की की आवाज में बातचीत कर लोगों को निशाना बनाता था.
एक प्रार्थी ने लालबाग थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने लड़की की आवाज में कॉल किया था. कॉल में उसके पिता के दुर्घटनाग्रस्त होने की झूठी खबर दी गई थी. जब युवती ने जानकारी को असत्य बताया। तो आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी. पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी दीपक कुमार बघेल उम्र 22 साल को पकड़ा. और साइबर ठगी करता था.
दीपक कुमार बघेल पहले लड़की की आवाज में बात करता था. वह महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी करता था. पैसे की मांग करने पर पैसा न मिलने पर अश्लील गाली-गलौज करता था. वह जान से मारने की धमकी भी देता था. इसके साथ ही वह फोटो एडिट कर परिजनों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी करता था.
पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने इस मामले में रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है. जांच में सामने आया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से कई फर्जी आईडी बनाई थीं. आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है.
आरोपी
दीपक कुमार बघेल उम्र 22 साल निवासी ग्राम विष्णुपुर, थाना ठेलकाडीह, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



