महादेव ऐप के सौरभ से बघेल की कथित चैट वायरल, पूर्व सीएम ने बताया फर्जी, बोले- छवि खराब करने की कोशिश, कांग्रेस के विरोध के बाद दो यूट्यूबर्स पर FIR

Alleged chat between Baghel and Mahadev app's Saurabh goes viral; former CM dismisses it as fake, calling it an attempt to tarnish his image; FIR registered against two YouTubers following Congress's protest.

महादेव ऐप के सौरभ से बघेल की कथित चैट वायरल, पूर्व सीएम ने बताया फर्जी, बोले- छवि खराब करने की कोशिश, कांग्रेस के विरोध के बाद दो यूट्यूबर्स पर FIR

रायपुर : महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक कथित इंस्टाग्राम चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है. वायरल स्क्रीनशॉट में महादेव ऐप के कथित संचालक सौरभ चंद्राकर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है. इस मामले में कांग्रेस के विरोध के बाद दो यूट्यूबर्स पर FIR दर्ज की गई है.
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इस चैट को पूरी तरह फर्जी और फोटोशॉप्ड बताते कहा कि वायरल की जा रही तस्वीरों का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है और संबंधित यूजरनेम के साथ उनकी कभी कोई बातचीत नहीं हुई है. उन्होंने इसे उनकी छवि धूमिल करने और जनता को गुमराह करने की साजिश बताया. बघेल ने कहा कि इस फर्जी सामग्री को प्रसारित करने वालों की पहचान की जा चुकी है और उनकी लीगल टीम संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी पहुंचे थाने 
विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बुधवार को भिलाई-3 थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने मामले को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ सुनियोजित षड्यंत्र बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की और पुलिस को ज्ञापन सौंपा.
सीएसपी ने दी मामले की जानकारी
छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि कांग्रेस की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. प्रारंभिक कार्रवाई के तहत भ्रामक और फर्जी सामग्री प्रसारित करने के आरोप में यूट्यूबर सागर साहू और पुष्पराज सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t