सीसीटीवी में कैद हुई सनसनीखेज घटना, 8 वर्षीय बच्चे ने पेट्रोल डालकर मोटरसाइकिल में लगाई आग, पुलिस ने समझाइश दे कर छोड़ा, इलाके में चर्चा का माहौल
Sensational incident caught on CCTV: an 8-year-old boy set a motorcycle on fire after pouring petrol on it; police let him go after counseling him, and the incident has become a topic of discussion in the area.
राजनांदगांव/डोंगरगढ़ : राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 8 साल के बच्चे ने एक बिरयानी सेंटर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्चा सिंगोला बांधा तालाब के पास स्थित एक बिरयानी सेंटर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल के पास पहुंचता है. फिर कुछ देर बाद वह बाइक से पेट्रोल निकालकर उसी पर छिड़क देता है और आग लगा देता है. देखते ही देखते मोटरसाइकिल आग की लपटों में घिर जाती है. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई.
घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने भी इस तरह की घटना पर हैरानी जता रहे है. शुरुआती तौर पर लोगों को किसी शातिर बदमाश की करतूत होने की आशंका थी. लेकिन पुलिस जांच में मामला कुछ अलग ही निकला.
जांच में पता चला कि वह महज 8 साल का है. पुलिस ने उसके परिजनों को थाने बुलाकर समझाइश दी है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं. मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है. वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



