नदी में नहाने उतरे पांच लोग, डूबने से पिता और मौसी के घर घूमने आए तीन बच्चों की मौत, दो के मिले शव, नाबालिग समेत तीन की तलाश जारी
Five people who went into a river to bathe drowned; the victims included three children who were visiting their aunt’s home. Two bodies have been recovered, while a search is underway for the remaining three, including a minor.
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में विश्रामपुर थाना क्षेत्र के रेड नदी घाट पर नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. नदी में नहाने गए चार युवक लापता हो गए. नमें चार युवक एक नाबालिग शामिल हैं. हादसे की खबर मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरु किया. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो युवकों के शव बरामद किए गए हैं. जबकि दो अन्य की तलाश जारी है. यह मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र के रेड नदी घाट का है.
मिली जानकारी के मुताबिक चार युवक और नाबालिग नदी में नहा रहे थे. इसी दौरान वे गहरे पानी की तरफ चले गए और बाहर नहीं निकल सके. सूरजपुर के चंदरपुर में किराए के मकान में रहने वाले चार दोस्त शनिवार सुबह एक नाबालिग के साथ रेड नदी में नहाने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि सभी लोग नदी में नहाने के लिए उतरे थे. इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए. बच्चों को डूबता देख पिता उन्हें बचाने के लिए नदी में उतरे, लेकिन वे भी डूब गए.
पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने की वजह से सभी के डूबने की आशंका जताई जा रही है. पांच लोगों के नदी में डूबने की जानकारी सामने आते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अब तक पिता और एक पुत्र का शव बरामद कर लिया गया है. जबकि नदी में डूबे अन्य लोगों की तलाश जारी है. फिलहाल एसडीआरएफ की टीम नदी में लापता तीन लोगों की तलाश कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



