जिला पंचायत प्रत्याशी की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने घर का किया घेराव, FIR दर्ज

District Panchayat candidate's car hits bike rider hard, young man dies during treatment, villagers surround the house, FIR registered

जिला पंचायत प्रत्याशी की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने घर का किया घेराव, FIR दर्ज

बेमेतरा : बेमेतरा जिले में जिला पंचायत प्रत्याशी भोलाराम वर्मा की गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. मौजूदा लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रत्याशी के घर का घेराव किया।आर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. यह घटना बेरला थाना के ग्राम सरदा गांव की है.
मिली जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे बेरला थाना में सरदा गांव का रहने वाले प्रत्याशी भोलाराम वर्मा की गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार युवक हेमंत यादव उम्र 22 साल गंभीर रुप से घायल हो गया. मौजूदा लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया. जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि, युवक ग्राम अतरगढ़ी का रहने वाला था.
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रत्याशी भोलाराम वर्मा के घर का घेराव किया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्रत्याशी भोलाराम वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI