बारात से वापस लौट रही गाड़ी का फटा टायर, दो लोगों की मौत, 6 घायल, ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, सड़क हादसे में पिता की गई जान, बेटा घायल
Tire of the car returning from the wedding procession burst, two people died, 6 injured, truck crushed a young man riding a bike, father lost his life in a road accident, son injured
बारात से वापस लौट रही गाड़ी का फटा टायर, दो लोगों की मौत, 6 घायल
महासमुंद : महासमुंद जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि यहां बारात से वापस लौट रहे पिकअप वाहन अचानक बेकाबू होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं 5 से 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना पटेवा थाना क्षेत्र की बीते रात की बताई जा रही है. जहां पिकअप बरभाठा, पटेवा से उड़ीसा बारात गई हुई थी. जहां से बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी. उसी दौरान झलप इलाके में बरेकेल कला नरतोरा के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे दो लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया. जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर रुप से घायल है. जिनका अस्पताल मे इलाज जारी है.
बताया जा रहा है कि टायर फटने की वजह से ये हादसा हुआ. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव भेजवाया. इधर पुलिस मामले की जांच शुरु कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, सिर के हुए टुकड़े, चालक फरार
रायपुर : राजधानी में एक ट्रक ने बाइक सवार का सिर कुचल दिया. युवक तेलीबांधा स्थित मॉल के पार्किंग में काम करता था. दोपहर के वक्त वह लंच करने के लिए घर आया था. फिर वह वापस ड्यूटी पर लौट रहा था. इस दौरान हादसा हो गया. फिलहाल तेलीबांधा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. इसके अलावा आसपास ITMS कैमरों की मदद से आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है.
तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान रमेश जोशी तेलीबांधा के ही एक मॉल में पार्किंग में काम करता था. शनिवार दोपहर वह लंच करने के लिए लाभांडी के घर गया था. वहां से वह वापस बाइक से ड्यूटी पर लौट रहा था. इस दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी.
एक्सीडेंट होते ही युवक सड़क पर जा गिरा. जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचला गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया. आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को खबर दी. युवक की पहचान कर परिजनों को भी बुलवाया गया. इस मामले में पुलिस पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौप दिया. पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
रायगढ़ : रायगढ़-जशपुर मार्ग पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी. इस हादसे में बुजुर्ग पिता की मौत हो गई. वहीं पुत्र गंभीर रुप से घायल है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम उर्दना के पास शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया. इसके चलते रायगढ़-जशपुर मार्ग पर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई. ग्रामीण मृतक के परिजनों को 20 लाख मुआवजा और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.
मिली जानकारी के मुताबिक सच्चिदानंद साहू उम्र 55 साल अपने बेटे दीपक साहू उम्र 23 साल के साथ मोटरसाइकिल पर रायगढ़ जा रहे थे. वे शनि पूजा के लिए बाजार से खरीदी करने जा रहे थे. जब एक अज्ञात ट्रेलर वाहन चालक ने लापरवाही से अपनी गाड़ी चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी.
इस हादसे में सच्चिदानंद साहू गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. वहीं, दीपक साहू को गंभीर चोटें आईं और उसे पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया.
इस हादसे के बाद, शनिवार को ग्रामीणों ने सच्चिदानंद साहू के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया. उन्होंने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. इस दौरान ढिमरापुर चौक से लेकर महामाया मंदिर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.
इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, 3 लोगों की दर्दनाक मौत
जगदलपुर : जगदलपुर जिले में रफ्तार का कहर नहीं थम रहा है. नेशनल हाईवे 63 पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे 63 पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. दर्दनाक सड़क हादसे में दिव्यांश कार्तिक उम्र 21 साल, तुषार शर्मा उम्र 24 साल, तजेंद्र ठाकुर उम्र 24 साल की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि सभी मृतक दंतेवाड़ा जिले के रहने वाले थे और मारुती कार शो रुम में काम करते थे.
इस हादसे की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. तीनों युवकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है. आरोपी की पहचान के लिए CCTV फुटेज भी खंगाला जा रहा है. वहीं स्थानीय लोगों से हादसे को लेकर पूछताछ जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



