कलयुगी बेटे ने पिता को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, दोनों पैर तोड़े, सिर पर किया वार, आरोपी अशोक साय फरार, तलाश की जुटी पुलिस
Kalyugi son brutally killed his father, broke both legs, attacked him on the head, accused Ashok Sai absconding, police busy searching
अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले के जामडीह में नशे की हालत में बाप-बेटे में विवाद हुआ तो पुत्र ने डंडे और राड से पिता को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला. बाप-बेटे घर में अकेले रह रहे थे. मृतक ने रॉड से पिता के दोनों पैर तोड़ दिया और सिर पर भी वार किया. घटना की खबर आरोपी ने खुद अपने भाई को दी और फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. यह मामला लुंड्रा थानाक्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जामडीह निवासी हरिहर साय उम्र 55 साल अपने बड़े बेटे अशोक उम्र 27 साल के साथ घर में अकेला रह रहा था। हरिहर साय की पत्नी उर्मिला चौहान करीब एक साल से मायके में रह रही थी। दो माह पूर्व हरिहर साय के दो पुत्र आशुतोष चौहान और संतोष के साथ संतोष की पत्नी अंबिकापुर आ गए थे। वे यहां काम करते थे। हरिहर साय और अशोक चौहान दोनों शराब पीकर विवाद करते थे.
शुक्रवार सुबह अशोक चौहान ने अपने छोटे भाई आशुतोष चौहान को फोन कर बताया कि उसने रात में अपने पिता हरिहर साय की मारपीट कर हत्या कर दी है. क्योंकि उसने बेडिंग मशीन में तोड़फोड़ कर दी थी. घर में पिता हरिहर साय की डेडबाडी पड़ी है. खबर देने के बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया. खबर मिलने पर आशुतोष चौहान अपने भाई संतोष चौहान और भाभी के साथ वापस जामडीह पहुंचे.
घर में हरिहर साय का खून से लथपथ शव पड़ा था और उपर से चादर ढंका हुआ था. इसकी खबर आशुतोष चौहान ने लुंड्रा पुलिस को दी. मृतक हरिहर चौहान के दोनों पैर टूट हुए मिले. सिर एवं चेहरे व आंख के नीच व कान में चोटें थीं और खून निकल रहा था.
आशंका है कि आरोपी ने पिता को रॉड व टांगी के पासे से मारा है. पुलिस ने हरिहर साय के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है.लुंड्रा पुलिस ने मामले में धारा 103 (1) के तहत जुर्म दर्ज किया है.
लुंड्रा थाने के ASI एसआर साहू ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. पुलिस ने उसकी खोजबीन के लिए शुक्रवार एवं शनिवार को तलाशी अभियान चलाया। लेकिन उसका पता नहीं चला. ग्रामीणों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पिता-पुत्र दोनों शराब पीकर झगड़ा करते थे. गांव में लोग दोनों से डरते थे. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6C



