छत्तीसगढ़ से झारखंड जा रहा परिवार दर्दनाक हादसे का शिकार, ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत, 9 महीने का बच्चा सुरक्षित

Family traveling from Chhattisgarh to Jharkhand meets with a tragic accident; head-on collision between a truck and a car leaves three dead, while a 9-month-old baby survives unharmed.

छत्तीसगढ़ से झारखंड जा रहा परिवार दर्दनाक हादसे का शिकार, ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत, 9 महीने का बच्चा सुरक्षित

राजनांदगांव : झारखंड में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 3 लोगों की मौत हो गई. मंगलवार दोपहर पश्चिमी सिंहभूम जिले में ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 2 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर की सुबह परिवार कार से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से जमशेदपुर जा रहा था. इसी दौरान कुदापी डाउन के पास रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया और अमृत कौर, अमनदीप कौर और गुर सिमरन कौर की मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला.
स्थानीय लोगों ने हादसे की खबर पुलिस को दी. खबर मिलते ही हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला.
पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया. उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) रेफर कर दिया. दोनों का इलाज जारी है.
सभी राजनांदगांव जिले के रहने वाले हैं. घायलों को जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है. घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र की है. मृतकों की पहचान अमृत कौर उम्र 45 साल, अमनदीप कौर उम्र 15 साल और गुर सिमरन कौर उम्र 11 साल के रूप में हुई है. परिवार के हरमन कौर उम्र 6 साल और प्रदीप सिंह उम्र 57 साल गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे में कार सवार 9 महीने का एक बच्चा सुरक्षित बच गया.
 हाटगम्हरिया थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने केस दर्ज कर फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है. हादसे में शामिल ट्रक और कार को भी जब्त कर लिया गया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb