बेटी को जन्म देने पर ताने, गाली-गलौज और प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी, अब गरियाबंद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Tired of taunts abuses and harassment after giving birth to a daughter a woman committed suicide now Gariaband police arrested the accused and sent him to jail
गरियाबंद/फिंगेश्वर : थाना फिंगेश्वर क्षेत्रांतर्गत ग्राम परसदाकला में एक महिला के खुदकुशी किये जाने की खबर मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा मामले की संवेदनशीलता को संज्ञान में लेते हुए थाना फिंगेश्वर प्रभारी निरीक्षक पवन वर्मा को मृतिका के खुदकुशी के मामले का बारीकी से जांच कर मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका नंदनी बाई देवांगन की मां रुखमणी बाई पति हेमलाल देवांगन ग्राम पितईबंद थाना राजिम के द्वारा थाना में लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि मृतिका नंदनी के पति सोहन देवांगन शराब पीकर आए दिन मारपीट करने के साथ ससुर मस्तु देवांगन और सास दशोदा उर्फ पुन्नी बाई के द्वारा झगड़ा, गाली गलौज कर प्रताड़ित करते थे.
जिसके बारे में मृतिका के बच्चों से पुछताछ करने पर बताया कि दादी और दादा हमेशा मां को लड़की-लडकी पैदा किए हो तुमसे कोई मतलब नही है कहकर आए दिन लड़ाई-झगड़ा करते थे. परिवार वालों के लड़ाई झगड़ा और प्रताड़ित करने से परेशान होकर खुदकुशी कर लेना बताया.
जिस पर थाना फिंगेश्वर में मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया. मर्ग जांच दौरान गवाहों के बयान और मिले सबूतों के आधार प्रथम दृष्टिया अपराध धारा सदर 108, 3(5) बीएनएस का पाए जाने से आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले में महिला के पति सोहन देवांगन उम्र 28 साल, ससुर मस्तु राम देवांगन उम्र 70 साल, सास दशोदा उर्फ पुन्नी बाई देवांगन उम्र 65 साल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरास्त में भेजा गया. इस कार्रवाई में थाना फिंगेश्वर पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



