मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्रों को 15 हजार का प्रोत्साहन, स्टूडेंट को मिलेगा 10 लाख का एजुकेशन लोन
Under Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana incentive of Rs 15 thousand to meritorious students of class 10th and 12th students will get education loan of Rs 10 lakh
छात्रों को मिलेगा 10 लाख का एजुकेशन लोन
कैबिनेट ने बुधवार को मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी है. यूनियन कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कैबिनेट ने इसके साथ ही चालू FY25 में कार्यशील पूंजी की जरुरतों को पूरा करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय खाद्य निगम (FCI) में 10,700 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी डालने की बुधवार को मंजूरी दे दी है.
योग्यता
-हायर स्टडी के लिए जिस इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया है. NIRF रैंकिंग में ऑल इंडिया 100 और स्टेट में 200 या इसके भीतर रैंक होनी चाहिए. यह इंस्टीट्यूट सरकारी होना चाहिए.
-स्टूडेंट्स की सालाना आय 8 लाख या इससे कम होनी चाहिए.
-हर साल 1 लाख स्टूडेंट्स को प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना से लोन दिया जाएगा.
-7.5 लाख रुपये लोन तक के लिए भारत सरकार 75% क्रेडिट गारंटी देगी।
कैसे करना होगा आवेदन?
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा. इसके लिए वेरीफिकेशन डिजीलॉकर जैसे माध्यम से किया जाएगा. हर साल 1 लाख स्टूडेंट्स को प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के तहत एजुकेशन लोन दिया जाएगा. इसके लिए आवेदन विद्यालक्ष्मी पोर्टल https://www.vidyalakshmi.co.in/ पर जाकर करना होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्रों को 15 हजार का प्रोत्साहन
रायपुर : शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी है. इस योजना के जरिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में आने वाले छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान किया जाएगा. सभी पात्र विद्यार्थी 20 नवंबर तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं.
आवेदन के लिए प्रस्तावित समय-सारणी के मुताबिक पंजीयन के लिए 20 नवंबर तक की तारीख तय है. Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana: 27 तक होगा सत्यापन सत्यापन 21 नवंबर से 27 नवंबर तक किया जाएगा. इसके बाद 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक दावा-आपत्ति मंगाई जाएगी. फिर फ़ाइनल लिस्ट का प्रकाशन और वितरण 9 दिसंबर 2024 को किया जाएगा.
मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार सिर्फ अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को इस योजना का लाभ दे रही है. जिसमें चुने गए छात्रों को 15 हजार रुपये दिए जाते हैं. इससे छात्रों को शिक्षा जारी रखने के लिए मदद दी जाती है. क्योंकि कई छात्र स्कूल की पढ़ाई के बाद आगे शिक्षा जारी नहीं रखते.
ये दस्तावेज करने होंगे अपलोड
पंजीयन, सत्यापन और दावा- आपत्ति सहित पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी..छात्रों को योजना की आधिकारिक वेबसाइट स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाकर अपना पंजीयन करना होगा. इसके लिए छात्रों को अपनी जन्मतिथि, जाति प्रमाण पत्र, अंकसूची, और बैंक खाता जानकारी जैसे आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे. आवेदन के लिए प्रस्तावित समय-सारणी के मुताबिक पंजीयन के लिए 20 नवंबर तक की तिथि निर्धारित है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



