तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 4 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत, चाचा घायल, मची अफरा-तफरी, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार

Speeding tractor hits motorcycle; 4-year-old girl killed, uncle injured; chaos ensues; angry locals stage protest; accused arrested.

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 4 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत, चाचा घायल, मची अफरा-तफरी, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर/अभनपुर/परसदा : रायपुर जिला के ग्राम परसदा में देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सुपर एक्सल को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में 4 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी तादाद में ग्रामीण जुट गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक  बुधवार शाम करीब 6 बजे लकेश्वर यादव अपनी भतीजी वंशिका यादव को मोपेड सुपर एक्सल नम्बर CG04 LN 2954 में बैठाकर घर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान ग्राम परसदा में पीछे से तेज गति से आ रहे डीजे बाक्स लगे ट्रैक्टर नम्बर CG04 PK 3573 ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोपेड सवार दोनों सड़क पर जा गिरे. हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. परिजन और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को अभनपुर अस्पताल पहुंचाया गया.
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मासूम वंशिका यादव को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घायल लकेश्वर यादव को इलाज के लिए भर्ती किया गया. उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोंट लगी है. मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में भी मातम पसर गया.
.स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के समय ट्रैक्टर में बड़ा साउंड बॉक्स लगा हुआ था और उसमें तेज आवाज में गाना बजाया जा रहा था. ग्रामीणों का आरोप है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ वाहन चलाने की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ. जिसमें मासूम बच्ची की जान चली गई.
हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. लोगों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे. खबर मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रदर्शन बढ़ने की खबर पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी. काफी मशक्कत के बाद स्थिति को शांत कराया गया.
हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) के तहत जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 
मासूम वंशिका की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में भी गहरा आक्रोश देखा गया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?