अभनपुर अंबेडकर चौक के पास मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप, पास में मिली बाइक डिटेल के आधार पर मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
A young man's body was found near Ambedkar Chowk in Abhanpur, causing a stir in the area; a motorcycle was discovered nearby, and the police are working to identify the deceased based on details related to it.
रायपुर/अभनपुर : रायपुर जिला में अभनपुर के ब्लॉक कॉलोनी स्थित अंबेडकर प्रतिमा के सामने एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला. खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसकी मौत की पुष्टि की. शुरुआती तौर पर डॉक्टर ने मौत की वजह अटैक बताया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान विकास साहू पिता तिहारु साहू उम्र 40 साल निवासी ग्राम पिपरोद, गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि विकास साहू तीन दिन पहले घर से निकला था और रायपुर में ड्राइवरी का काम करता था. अंबेडकर चौक के पास व्यक्ति के बेहोशी की हालत में पड़े होने की खबर पुलिस को मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक के पास से एक बाइक भी मिली थी. बाइक की जानकारी के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान की. शुरुआती जांच में शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



