पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, नदी में सेल्फी लेते फिसला पैर, कॉलेज के बहे 3 छात्र, बचाने कूदे 2 स्टूडेंट्स भी लापता, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

Major tragedy at picnic spot: three college students swept away in river after slipping while taking selfies; two others who jumped in to rescue them are also missing; SDRF team engaged in search operation.

पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, नदी में सेल्फी लेते फिसला पैर, कॉलेज के बहे 3 छात्र, बचाने कूदे 2 स्टूडेंट्स भी लापता, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

जांजगीर चांपा : देवरी के हसदेव नदी पर बड़ा हादसा हो गया. देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने आए तीन छात्र गहरे पानी में डूब गए. तीन लोग नदी की तेज धारा में नहाने के लिए उतरे थे. नहाने के दौरान उनको नदी की गहराई का पता नहीं चला और वो तेज बहाव में बह गए. हादसे की खबर मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और बचाव का काम शुरू कर दिया. लेकिन रात ज्यादा होने के बाद वहां पर अंधेरा हो गया. जिससे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया. अब सुबह फिर से गोताखोरों की टीम बचाव अभियान में जुटेगी.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के बीच आठ छात्र-छात्राएं देवरी गांव पहुंचे थे. इनमें चार लड़कियां और चार लड़के शामिल थे. नदी के पास सेल्फी ले रहे मुरारी साहू (22), पवन लाल (22) और सचिन सिंह (23) में से एक का पैर फिसल गया. तेज बहाव की वजह से वह बहने लगा. जिसे देखते ही बाकी दोनों छात्र उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। हालांकि नदी का बहाव इतना तेज था कि तीनों छात्र उसमें बह गए.
पिकनिक स्पॉट पर 3 छात्र डूबे
हादसे की खबर के बाद सबसे पहले बलौदा थाना के पंतोरी चौके के जवान पहुंचे थे. पुलिस की ड्रोन कैमरा टीम ने भी नदी में डूबे युवकों की तलाश की. लेकिन उनको कोई कामयाबी नहीं मिली. फिर गोताखोरों की टीम को काम पर लगाया गया. हसदेव नदी की तेज धारा में जो तीन छात्र बहे हैं वो बिलासपुर के निजी कॉलेज के छात्र हैं. देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने के लिए कुल आठ छात्र छात्राएं आए थे. बताया जा रहा है कि सेल्फी लेने के दौरान ये हादसा हुआ.
एसडीआरएफ की टीम बचाव में जुटी
हादसे की खबर मिलने पर बलौदा पुलिस और पंतोरा चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंचे. नगर सेना/SDRF की बचाव टीम भी मौके पर पहुंच गई. दोनों टीमों ने देवरी के हसदेव नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है. कल सुबह फिर से सर्च किया जाएगा. -डॉ यूलैण्डन यार्क, एडिशनल एसपी जांजगीर
हसदेव नदी में डूबे छात्रों की तलाश जारी
हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. अपने दोस्तों को पानी में बहते देख दूसरे साथी छात्र जोर जोर से चिल्लाने और रोने लगे. नदी की धारा इतनी तेज थी कि कोई उनकी मदद भी नहीं कर पाया. साथी छात्रों ने बताया कि वो दोपहर 1 बजे यहां पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे. तीन लोग नहाने के लिए नदी में उतरे और तेज बहाव में बह गए.
नदी में डूबने वाले छात्रों के नाम
मुरारी साहू पिता उत्तर साहू उम्र 22 साल निवासी कुंडा, थाना पंडरिया, जिला कवर्धा
पवन लाल उम्र 22 साल निवासी चिरमिरी
सचिन सिंह पिता यशवंत सिंह उम्र 23 साल निवासी अंबिकापुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?