हार्ट की सर्जरी से 2 दिन पहले खौफनाक कदम, एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक ने बालाजी हॉस्पिटल की बिल्डिंग से लगा दी छलांग, मौत से मचा हड़कंप

In a shocking move just two days before his scheduled heart surgery, a constable posted at the SDOP office jumped from the Balaji Hospital building; his death has caused a stir.

हार्ट की सर्जरी से 2 दिन पहले खौफनाक कदम, एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक ने बालाजी हॉस्पिटल की बिल्डिंग से लगा दी छलांग, मौत से मचा हड़कंप

जशपुर : बड़ी खबर जशपुर के पुलिस महकमे से आ रही है. जिला मुख्यालय के एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ एक आरक्षक देवनारायण सिंह हार्ट का इलाज कराने जशपुर से रायपुर आए आरक्षक देव नारायण सिंह ने बालाजी अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी. नाजुक हालत में उन्हें अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक आरक्षक देवनारायण सिंह हृदय की बीमारी से पीड़ित था और इलाज के लिए रायपुर के मोवा स्थित बालाजी हॉस्पिटल गया था. आरक्षक का ऑपरेशन होना था. लेकिन ऑपरेशन से पहले ही याने 10 सितंबर को आरक्षक बालाजी हॉस्पिटल की बिल्डिंग से कूद गया और दुसरे दिन उसकी जान चली गई.
अभी तक घटना के असल वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. पुलिस अस्पताल के स्टाफ और आरक्षक के साथ मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है. इधर आरक्षक की मौत के बाद जशपुर पुलिस विभाग में शोक की लहर है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?