घर के पास खेल रहे मासूम को कार ने कुचला, पेट पर चढ़ाई गाड़ी, भाजपा नेता के बेटे की इलाज के दौरान मौत, ड्राइवर गिरफ्तार, पसरा मातम
An innocent child playing near the house was crushed by a car the car ran over his stomach BJP leader son died during treatment driver arrested mourning spread
बलरामपुर : बलरामपुर से अपनी बुआ के घर घूमने आए मासूम बच्चे की कार में कुचलने से मौत हो गई. मामला अंबिकापुर के गांधीनगर स्थित वसुंधरा कालोनी का है जहां 7 साल का मासूम वसुंधरा कॉलोनी घर के बाहर खेल रहा था कि अचानक एक कार ने देखते-देखते उसे अपनी चपेट में ले लिया. यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के वसुंधरा कॉलोनी की है.
दिल दहला देने वाली पूरी घटना कालोनी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. बच्चे को नाजुक हालत में इलाज के लिए बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया. लेकिन इलाज के दौरान भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव के बेटे स्वतंत्र सिंह देव ने दम तोड़ दिया.
पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे कार चालक की लापरवाही से मासूम की जान चली गई. आरोपी कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरु कर दी है. इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



